फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb credits grace marks for right questions.

जरूर पढ़ें, अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड का ये कारनामा

Sun, 11 Jan 2015 10:30 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
hpsssb credits grace marks for right questions.

अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से 6 जुलाई, 2014 को ली गई शास्त्री भर्ती परीक्षा में एक और गड़बड़ी सामने आई है। पहले तो कई प्रश्न गलत डाल दिए, उनके ऑप्शन भी सही नहीं थे, अब जब इसकी भरपाई की बारी आई तो 10 में से 8 सही प्रश्नों पर ही ग्रेस मार्क्स दे दिए गए।

विज्ञापन


ये खुलासा अभ्यर्थियों की ओर से ली गई आरटीआई जानकारी से हुआ है। हालांकि, नियम अनुसार ग्रेस मार्क्स उसी प्रश्न पर दिए जाते हैं, जो सवाल या तो पूरी तरह गलत हो या फिर उनके चारों ऑप्शन गलत हों। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उक्त 10 सवालों में से करीब 8 सवाल ऐसे हैं जो सही पूछे गए थे। उनके जवाब भी सही हैं।
विज्ञापन

सचिव बोले, जिन्हें आपत्ति है वे अपील करें

hpsssb credits grace marks for right questions.

महेंद्र सिंह, जीतराम शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र, दिनेश, पूर्ण चंद और मनिंदर का कहना है कि इससे अधिकतर अभ्यर्थियों की मेरिट पर असर पड़ा है। 200 नंबर की परीक्षा में आठ अंकों से पीछे चल रहे अभ्यर्थियों को इससे 8 नंबरों का लाभ हुआ है। इन प्रश्नों में 22, 24, 32, 48, 64, 136, 174 और एक अन्य प्रश्न संख्या शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों के उक्त आठ सवालों के गलत जवाब दिए, उन्हें इसका सीधा फायदा पहुंचा है। 166 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में करीब 1285 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

परीक्षा के बाद 500 से अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। वर्तमान में साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने कहा कि ग्रेस मार्क्स एक्सपर्ट कमेटी की ओर से दिए जाते हैं। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति के लिए समय दिया जाता है। जिन्हें अभी भी आपत्ति है, वे अपील कर सकते हैं। आरटीआई में क्या जानकारी दी गई, इस बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed