{"_id":"065996ee07953de477a961c1486bd32c","slug":"hpsssb-computer-operator-written-exam-on-26-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरवाइजर परीक्षा की तिथि घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरवाइजर परीक्षा की तिथि घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि दोनों श्रेणियों के पदों के लिए 26 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिलों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सुपरवाइजर की परीक्षा 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। अगर किसी अभ्यर्थी को 22 जुलाई तक रोलनंबर प्राप्त न हो तो वह बोर्ड के दूरभाष नंबर 01972-221841 और 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदनकर्ता चयन बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपने रोलनंबर का प्रिंटआउट ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो और एक सत्यापित पहचान पत्र की छाया प्रति प्रिंटआउट के साथ परीक्षा केंद्र पर लानी होगी।
विज्ञापन
इस वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर आवेदनकर्ता लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। सुपरवाइज की परीक्षा के लिए 22938 अभ्यर्थियों, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए करीब आठ हजार अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए हैं।