फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb computer operator and supervisor written exam on 26 july.

प्रदेश में तीस हजार अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

Wed, 22 Jul 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 22 Jul 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
hpsssb computer operator and supervisor written exam on 26 july.

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर 26 जुलाई को प्रदेश भर में सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है। रविवार को होने वाली इस परीक्षा में साढ़े तीस हजार से अधिक बेरोजगार सरकारी नौकरी के लिए इम्तिहान देंगे।

विज्ञापन


सुरवाइजर की परीक्षा में करीब 22938 अभ्यर्थी, जबकि कंप्यूटर आपरेटर की परीक्षा में लगभग 7726 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में लिखित परीक्षा देंगे। सुपरवाइजर पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार, 26 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए लिखित परीक्षा दोपहर बाद 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, योग्यता को पूरी नहीं करने के चलते एक हजार से अधिक आवेदन पत्र रिजेक्ट हो गए हैं। कंप्यूटर आपरेटर के 508 आवेदन, जबकि सुपरवाइजर के 534 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। आवेदन रद्द होने का कारण देरी से आवेदन पत्र का पहुंचना, निर्धारित फीस नहीं भरना, आवेदक की आयु अधिक होना और शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के सहायक पंजीयक करतार सिंह ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक नंबर भेज दिए गए हैं। जिस अभ्यर्थी को अनुक्रमांक नंबर प्राप्त न हो वह बोर्ड के वेबसाइट या 01972-221841 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed