{"_id":"d96cb7c354f94260346cf045cf7a4e58","slug":"hpseb-extended-the-date-for-tet-applications-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने टेट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड ने टेट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे खिसका दी है। बोर्ड से यह फैसला युवाओं की मांग पर लिया है।
विज्ञापन
इसकी तारीख 18 अक्तूबर के बजाय 30 अक्तूबर कर दी गई है। प्रोस्पेक्टस खरीदने की तिथि दस से बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी है। इसके अलावा परीक्षा की तिथि भी नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि भाषा अध्यापक पात्रता परीक्षा, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, शास्त्री, कला और जेबीटी टेट लिया जाएगा। इन निर्धारित तिथियों तक आवेदनकर्ता पूरे प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन