यहां देखें, सीडीपीओ और टीडब्ल्यूओ का फाइनल रिज्ल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) Child Development Project Officer के सामान्य श्रेणी के छह पदों और तहसील कल्याण अधिकारी (टीडल्ब्यूओ)tehsil welfare officer के 12 पदों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है।
ये पद भूतपूर्व सैनिक विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में भरे जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए कुल 386 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
ये बने सीडीपीओ और टीडल्ब्यूओ
53 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र वांछित शैक्षणिक योग्यता न होने के कारण रद्द किए गए थे। बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष चौहान, कुमारी आरती नेगी, कुमारी मोनिका नैंटा, गजेंद्र कुमार, कुमारी स्वाति चौहान और अरविंद कुमार चयनित किए गए हैं।
तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह, जितेंद्र कुमार, अपूर्व शर्मा, कुमारी पूजा शमा, बलवीर सिंह, हर्ष अमरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सुरिंद्र कुमार, जगदीश कुमार शर्मा, हीरा लाल चौहान, सुरेंद्र कुमार और तिलक राज चुने गए हैं।