फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc allied services written exam on 9th august.

HPPSC: एलाइड सर्विसेज की परीक्षा की तिथि घोषित

Sun, 02 Aug 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Aug 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
hppsc allied services written exam on 9th august.

एलाइड सर्विसेज के तहत राज्य लोक सेवा आयोग विभिन्न श्रेणियों के 82 पद भरने जा रहा है। चार विभागों में भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा नौ अगस्त को होने जा रही है। यह भर्ती इंस्पेक्टरों, इलेक्शन कानूनगो और विस्तार अधिकारियों के लिए हो रही है।

विज्ञापन

 
राज्य लोक सेवा आयोग ने ये पद छह मई 2015 को विज्ञापित किए थे। छह जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में इंस्पेक्टर ग्र्रेड एक के 28 पद निकाले गए। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 13 पद विज्ञापित किए गए।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के 37 पद निकाले गए। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 16 पद होंगे। चुनाव विभाग में इलेक्शन कानूनगो के सात पद निकाले गए हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी के लिए दो पद होंगे। उद्योग विभाग में विस्तार अधिकारियों के 10 पद निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सामान्य श्रेणी के लिए एक पद होगा। नौ अगस्त को इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 से 1 बजे के बीच प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में होगी। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं, वे अपने एडमिशन लेटर आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।


उन्हें ये लेटर अपने संबंधित केंद्रों के लिए लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट के अलावा टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed