फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE will conduct compartment exams in july

जानिए कब होंगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं?

Thu, 29 May 2014 02:41 PM IST
राजेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला
राजेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 29 May 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE will conduct compartment exams in july

स्कूल शिक्षा बोर्ड कंपार्टमेंट की परीक्षा अब जुलाई माह में करवाएगा। पहले परीक्षा सितंबर माह में होती आई है। बोर्ड का यह निर्णय मौजूदा सत्र से ही लागू हो सकता है।

विज्ञापन

पढ़ें, एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा 15 जून को
अधिकारियों की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। निर्णय पर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है, लेकिन मुहर का लगना महज औपचारिकता समझी जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड के इस निर्णय से कंपार्टमेंट वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर जमा दो में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों के लिए यह संजीवनी साबित होगा।

अगस्त में आ जाएगा रिजल्‍ट

HPBOSE will conduct compartment exams in july

शिक्षा बोर्ड जुलाई माह में अनुपूरक परीक्षा लेगा और अगस्त माह के बीच में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इससे संबंधित छात्रों की आगामी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

जमा दो से पास आउट छात्र अगस्त माह तक आगे की पढ़ाई के लिए किसी संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। बोर्ड ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा के मद्देनजर लिया है ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो।

मौजूदा वर्ष के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जमा दो के 19920 तथा दसवीं के 26205 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं।

बोर्ड सचिव ने की पु‌‌ष्टि

HPBOSE will conduct compartment exams in july

पहले परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कंपार्टमेंट की परीक्षा सितंबर माह में करवाई जाती थी। रिजल्ट अक्तूबर या नवंबर माह में घोषित होता था। अब जुलाई माह में कंपार्टमेंट की परीक्षा तथा अगस्त में परिणाम घोषित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव बलवीर ठाकुर ने कहा कि बोर्ड ने हाल ही में इस निर्णय पर विचार किया है। इसे चालू सत्र से ही शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed