फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP university will increase fees of all subjects

पढ़िए, एचपीयू में कब लागू होंगी नई फीस दरें?

Sun, 10 Aug 2014 09:12 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
HP university will increase fees of all subjects

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद से रिसोर्स मोबलाइजेशन (आरएमसी) कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद इसका अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे विश्वविद्यालय सोमवार को सार्वजनिक कर सकता है।

विज्ञापन


फीसों की बढ़ाई दरें अगले शैक्षणिक सत्र से ही लागू होंगी। यह प्रदेश भर के छात्रों के लिए कुछ राहत देने वाली बात है। कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। तो इस सत्र में प्रवेश ले चुके छात्रों पर सत्र में फीस बढ़ोतरी का बोझ छात्रों पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इसे विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। ईसी के इस फैसले को विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा।

इन सबकी बढ़ेगी फीस

HP university will increase fees of all subjects

यूनिवर्सिटी ने हर विषय की फीस बढ़ाई है। फिर चाहे वह टयूशन फीस हो, परीक्षा फीस और परीक्षा से जुड़े अन्य शुल्क या फीस एनआरआई, नॉन सब्सिडाइजड सीटों की फीसें बढ़ाई है। जिसे छात्रों से वसूला जाना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन बढ़ी दरों को लेकर अधिसूचना जल्द जारी करेगा। मगर इसमें सिर्फ परीक्षा फीस, हर फार्म की बढ़ी दरें, माईग्रेशन, रजिस्ट्रेशन, रिवेल्यूएशन, रि चेकिंग जैसी बढ़ी दरें आदेश निकलते ही लागू हो जाएंगी।

कोर्स के प्रोस्पेक्ट्स में दिए गए फीस स्ट्रक्चर में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, मगर अगले सेमेस्टर से विवि इसे लागू कर सकता है।

जल्द सार्वजनिक करेंगे फीस का ढांचा

HP university will increase fees of all subjects

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि जल्द विश्वविद्यालय ईसी से मंजूर नए फीस ढांचे को सार्वजनिक कर देगा। नई बढ़ाई दरों को विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। कुछ दरें है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी।

वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन को ईसी से मंजूरी मिल जाने के बाद लागू की जाने वाली फीसों की बढ़ी दरों को लागू किए जाने से प्रतिवर्ष बारह से 13 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलने की उम्मीद है। जो पहले मुश्किल से 5 से 6 करोड़ ही थे। इस राशि से विवि के परीक्षा से संबंधित खर्च को पूरा करने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed