फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university will charge development fund from students.

अब छात्रों से ये फीस भी वसूलेगा एचपीयू

Sat, 15 Nov 2014 09:19 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
hp university will charge development fund from students.

परीक्षा फीस में कई गुणा की बढ़ोतरी करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आम छात्रों से एक और फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। एचपीयू अब संबंद्ध कॉलेजों में पढ़ रहे सभी छात्रों से अब यूनिवर्सिटी विकास फंड की वसूली भी करेगा।

विज्ञापन


इसमें हर छात्र से प्रति शैक्षणिक सत्र 500 रुपये वसूल किए जाएंगे। बीपीएल और आईआरडीपी परिवारों से संबद्ध छात्रों पर कुछ मेहरबानी की गई है, उनसे ढाई सौ रुपये का फंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन


एचपीयू ने कॉलेजों में बीते सत्र शुरू किये नए रूसा सिस्टम में पहले ही परोक्ष रूप से फीस 280 वार्षिक से बढ़ाकर 600 और 700 प्रति सत्र कर दिया है। अब कॉलेजों के छात्रों की जेब पर फिर से सेंधमारी कर पांच सौ के फंड की वूसली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों को जारी किए निर्देश

hp university will charge development fund from students.

प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से 15 अक्तूबर को जारी आदेशों पर सभी कॉलेज प्राचार्यों को जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी विकास फंड के नाम पर शुल्क वसूल करने के आदेश मिल चुके है। हालांकि इसकी अभी वसूली शुरू नहीं हुई है।

छात्र परीक्षाएं आयोजित करने की एवज में पहले ही कई गुणा बढ़ाई फीस को अदा कर रहा है, तो अब यूनिवर्सिटी विकास शुल्क के नाम पर प्रदेश भर के डेढ़ लाख से अधिक छात्रों से पांच सौ प्रति छात्र के हिसाब से लिए जाने वाले शुल्क से विवि को करोड़ों मिलेंगे।

इस शुल्क का कैसे प्रयोग होगा और इसकी क्या जरूरत पड़ी? इस राशि का छात्र हित में इस्तेमाल होगा या फिर विवि के अपने खर्च और कर्मचारियों के वेतन पर यह भी साफ नहीं है।

कॉलेज पहले ही दे रहे कई शुल्क

hp university will charge development fund from students.

प्रदेश भर के सभी कॉलेज पहले ही विवि को संबद्धता शुल्क कोर्स के हिसाब से चुका रहा है। जिसमें बीसीए जैसे कोर्स की फीस 60 हजार प्रति कॉलेज विवि वसूलता है, यूजी के अन्य कोर्स भी 40 से 75 हजार तक संबद्धता शुल्क अलग से वूसल कर रहा है।

इसके साथ ही छात्र से स्पोटर्स कल्चरल फंड के रूप में 61 रुपये प्रति छात्र, कंटीन्यूशन फीस दूसरे कौर तीसरे साल के छात्र से। नया प्रवेश लेने वाले छात्रों से तीस के बजाय दो सौ से चार रुपये भी अलग वसूला रहा है। इसके बावजूद अब इस नई फंड वसूली से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है।

छात्रों से वार्षिक लिया जाएगा शुल्क- कुलसचिव

hp university will charge development fund from students.

विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने माना कि कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों ने वार्षिक पांस सौ रुपये और बीपीएल और आईआरडीपी परिवार के छात्रों से ढाई सौ रुपये यूनिवर्सिटी विकास शुल्क वसूल किया जाएगा।

इस संदर्भ में कॉलेजों को पत्र भेज सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ईसी से मंजूरी मिलने के बाद ही आदेश जारी किये गए है। इस फंड का छात्र हित और सुविधाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। डिग्री के पेपर की क्वालिटी और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed