फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university starts counselling for pg courses.

एचपी यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 02 Jul 2015 09:17 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
hp university starts counselling for pg courses.

एचपीयू में पीजी डिग्री डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए बुधवार को काउंसलिंग शुरू हो गई। फाइनल ईयर की मार्च में हुई परीक्षाओं में से विवि अब तक सिर्फ बीकॉम फाइनल का परिणाम ही घोषित कर सका है। बीएससी और बीए फाइनल की परीक्षा परिणाम आए बिना ही गोपनीय परीक्षा परिणाम के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन


पूर्व घोषित शेडयूल के मुताबिक ही आगे भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसका ब्योरा विवि की साइट पर उपलब्ध करवाए गए प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है। बुधवार को एमसीए, एमए सोशल वर्क, एमटीए विभागों की काउंसलिंग की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एमसीए विभाग में सब्सिडाइज्ड 30 सीटों के लिए सुबह दस से बारह बजे तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चली, वहीं यूआईआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी) में भी छात्रों ने काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इधर, एचपीयू के एमटीए विभाग में भी बुधवार से काउंसलिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों की काउंसलिग आज

hp university starts counselling for pg courses.

वीरवार को मेरिट आधार पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विभाग की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। साक्षात्कार आधारित कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया भी पूर्व में तय की गई तिथि के मुताबिक 6, 7 और आठ जुलाई को होगी। नौ को इन विभागों की नॉन- सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है।

मुहैया करवाया जा रहा है गोपनीय परिणाम : सीओई
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि कुछ कक्षाओं के परिणाम नहीं निकले हैं। इन कक्षाओं के विभागों से आई मांग के मुताबिक काउंसलिंग के लिए गोपनीय परीक्षा परिणाम मुहैया करवाए जा रहे हैं। बाहरी राज्यों में आवेदन करने वाले छात्रों को भी मांगने पर गोपनीय परिणाम भेजे गए हैं।

देखें पूरा शेड्यूल

hp university starts counselling for pg courses.

कोर्स==============================काउंसलिंग तिथि
•एमसीए (सब्सिडाइज्ड सीट)================1 जुलाई
•एमससी केमिस्ट्री/फिजिक्स/गणित/माईक्रोबायोलॉजी==2 जुलाई
•जियोलॉजी/बॉटनी/एमएमसी=================3 जुलाई
•एलएलबी=============================4 जुलाई
•एमबीए सब्सिडाइज्ड सीट===========6 से 9 जुलाई (जीडी, पीआई)
• एमए इंग्लिश/साइकोलॉजी/लोक प्रशासन
/समाज शास्त्र,/परफारमिंग आर्ट/योग/ग्रामीण विकास,
/एमकॉम/एमए/एमससीए जियोग्रॉफी=========== 6 जुलाई
•एमए इतिहास/संस्कृत/हिंदी/ट्रांसलेशन/,
विजुअल आर्ट/अर्थशास्त्र, फोरन लेंग्वेंजडिप्लोमा योग/भोटी भाषा=7 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed