एक क्लिक में पढ़ें एचपीयू की ये तीन बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में बीबीए कोर्स की पांचवें सत्र की रेगुलर, पहले और तीसरे सत्र की रि-अपीयर परीक्षाएं 16 अक्तूबर से होंगी। इनके लिए बिना लेट फीस फार्म भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।
इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस वसूली जाएगी। रेगुलर छात्रों के लिए परीक्षा फार्म संबंधित कॉलेज प्राचार्य और निदेशक को भेजे हैं। रि-अपीयर परीक्षा के लिए फार्म विवि के पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही ये वेबसाइट www.hpuniv.in से भी डाउनलोड किए जा सकते है।
बीपीएड, बीपीई परीक्षा को 31 तक भरें फार्म
विवि और कॉलेजों में बीपीएड और बीपीई की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 16 अक्तूबर से शुरू होंगी। बीपीएड और बीपीई द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए 31 अगस्त तक परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके बाद छात्रों से लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि परीक्षार्थी विवि के पूछताछ केंद्र से परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अधूरे भरे फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बीसीए की अनुपूरक परीक्षा को 31 तक भरेंगे फार्म
बीसीए कोर्स के पुराने ईयर सिस्टम के तहत 16 अक्तूबर से पहले, दूसरे और तीसरे सत्र की अनुपूरक परीक्षाएं होंगी। इसके लिए 31 अगस्त तक बिना लेट फीस फार्म भरे जाएंगे। विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। छात्र इन्हें डाउनलोड कर तय फीस के साथ 31 अगस्त तक आवेदन करें।