फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university pg exam result.

एक क्लिक में पढ़ें एचपीयू की ये तीन खबरें

Fri, 17 Apr 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Apr 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
hp university pg exam result.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में हुई पीजी कक्षाओं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें एमए राजनीति शास्त्र के पहले सत्र का परिणाम 95 फीसदी, तीसरे का 98 फीसदी, एमए लोक प्रशासन के पहले सत्र का 93 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


वहीं, तीसरे का 97 फीसदी, एमए संस्कृत प्रथम सत्र का परिणाम 78 फीसदी जबकि तीसरे सत्र का परिणाम 69 फीसदी रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद छात्रों की अंक तालिकाएं छात्रों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


25 अप्रैल तक बढ़ाई फार्म भरने की तिथि
वहीं, विश्वविद्यालय ने पीजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि अब पीजी परीक्षा फार्म 25 अप्रैल तक बिना लेट फीस के भरे जा सकेंगे। छात्रों की मांग पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 27 जून से

विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर में चल रहे पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं 27 जून से होंगी। विवि ने परीक्षा का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसमें फ्रैंच, जर्मन, रश्यिन लैंग्वेज, डिप्लामा योग स्टडीज और डिप्लोमा और सर्टिफिकेट इन भोटी भाषा की परीक्षाएं होनी हैं।


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए बारह मई परीक्षा फार्म भेजने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद आने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस वसूल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed