{"_id":"937634c10319d106b671eef05f495c4d","slug":"hp-university-issue-rollnumber-for-rusa-examinations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा परीक्षाओं के रोलनंबर जारी, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रूसा परीक्षाओं के रोलनंबर जारी, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Nov 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 27 नंवंबर से शुरू होने वाली अंडर ग्रेजुएट रूसा की प्रथम सत्र की परीक्षा के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, बीसीए, बीए- एलएलबी की परीक्षा के लिए छात्रों के जारी रोलनंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। यहां से रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन परीक्षा केंद्र के हिसाब से परीक्षार्थियों की कट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। विवि ने इस बार कॉलेज शिक्षकों की मांग के मुताबिक परीक्षा की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए फिक्टिश्यिस संस्थान कोड रोलनंबर के साथ जारी किया है।
विज्ञापन
इससे उत्तर पुस्तिका किस कॉलेज की है, इसका पता नहीं लग पाएगा। पहले यह कोड से ही मालूम हो जाता था। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि छात्र अपना 14 डिजिट का रोलनंबर www.hpuniv.in वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं।
कॉलेज सोमवार से डाउनलोड करेंगे कट लिस्ट
कॉलेज रूसा प्रथम सत्र की कट लिस्ट को सोमवार से विवि की साइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि, छात्र शनिवार से ही रोलनंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कुछ कॉलेजों ने नहीं भरे ऑनलाइन फार्म
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाला कौशल ने कहा कि विवि से संबद्ध कुछ निजी कॉलेजों ने अब तक या तो ऑनलाइन परीक्षा फार्म ही नहीं भरे या फिर उनके फार्म रिजेक्ट हो गए हैं। इन कॉलेजों में येन कॉलेज आफ लॉ बिलासपुर, डीडीएम साईं कॉलेज लॉ हमीरपुर, एएआर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ सोलन और लॉ कॉलेज ऊना कॉलेज शामिल है।