{"_id":"711edf551dcab8a582af375ebd4735c7","slug":"hp-university-issue-bed-med-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड, एमएड, एमपीएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड, एमएड, एमपीएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड/एमएड/एमपीएड और एमए फिजिकल एजूकेशन की पुराने ईयर सिस्टम की वार्षिक और रि-अपीयर परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छात्र 27 फरवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म जमा करवाने होंगे। इसके बाद आने वाले फार्म पर विवि के तय रेट के मुताबिक लेट फीस के साथ ही फार्म मंजूर किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएड के ऑनलाइन परीक्षा फार्म सात फरवरी से भरना शुरू किए जाएंगे। छात्रों को इसकी हार्ड कॉपी विवि को भेजनी होगी।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। एमएड/एमपीएड/एमए फिजिकल एजूकेशन के छात्र विवि के पूछताछ केंद्र से परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। डाक से भी तय फीस अदा करने पर परीक्षा फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए छात्र से 27 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि परीक्षा फार्म प्राप्त करना और उसे तय समय सीमा के भीतर पूरा भर कर जमा करवाने की जिम्मेदारी छात्र की ही रहेगी। अधूरे भरे और बिना फीस जमा होने वाले फार्म मंजूर नहीं होंगे।
वार्षिक परीक्षा शेड्यूल अलग से
विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2015-16 से शुरू किए गए दो वर्षीय बीएड कोर्स की वार्षिक परीक्षा प्रणाली को अपनाने वाले छात्रों की परीक्षा के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा। जारी किया गया शेड्यूल सिर्फ ओल्ड सिस्टम के लिए ही है।