{"_id":"6bfb833824cd54f888765ed752eee853","slug":"hp-university-gives-last-chance-to-settle-result-under-rusa-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा के छात्रों को आखिरी मौका, 15 दिन में करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रूसा के छात्रों को आखिरी मौका, 15 दिन में करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के रूसा सीबीसीएस के पहले 2013 में बैठे पहले बैच के पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को सेटल करने को छात्रों को अंतिम मौका दिया है। अगले 15 दिनों के भीतर छात्रों को लटके अपने परीक्षा परिणाम को सेटल करवाने के लिए कॉलेज के माध्यम से आवेदन करना होगा। कॉलेजों को आवेदन और छात्र के पहले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म के साथ विवि से परिणाम सेटल करवाना होगा।
विज्ञापन
ऐसा न किए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय छात्र को ड्रापआउट मान लेगा। इससे छात्र की डिग्री समय से उसे नहीं मिल पाएगी। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 2013 में नवंबर और दिसंबर माह में रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी प्रथम बैच के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थीं।
विज्ञापन
पहली मर्तबा लागू हुई नई प्रणाली, आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया और किन्हीं कारणों से छात्रों को नाम, या फिर अधूरे रोलनंबर के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी, वहीं कुछ छात्रों ने अपने नाम व परीक्षा फार्म में अधूरी जानकारी दी थी, जिस कारण उनके अवार्ड भी विवि को नहीं मिल पाए थे। ऐसे छात्रों को अपने परिणाम सेटल करवाकर घोषित करवाने के लिए यह अंतिम मौका है।
विज्ञापन
साथ ही हाल ही में घोषित यूजी नतीजों के लटके परीक्षा परिणाम को घोषित करने को भी छात्र कॉलेजों में बनी रूसा सेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्र परिणाम या डिग्री समय पर न मिलने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
छात्र ऐसे करें आवेदन
रुके परिणाम को सेटल करवाने को छात्र को हाथ से लिखे आवेदन में प्रथम सत्र का साफ्टवेयर से जेनरेट रोलनंबर जिसके तहत परीक्षा दी जानी थी, विषय जिसका परिणाम घोषित नहीं हुआ, अगले दूसरे, तीसरे और चौथे सत्र की परीक्षा का रोलनंबर जिस पर परीक्षा दी का भी ब्योरा देना होगा। उसी आधार पर छात्र की अगली परीक्षाओं के रोलनंबर आदि मिलान एचपीयू करेगा। कॉलेज ऐसे छात्रों से संपर्क कर आवेदन करवाए और मामले को विवि से सेटल करवाना होगा।
संबंधित जानकारी को यहां करें संपर्क
परिणम सेटल करवाने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए छात्र क्रमश: विवि के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक उप कुलसचिव व सहायक कुलसचिव परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2830049, 0177-2833556, 0177-2833557 पर संपर्क कर सकते हैं।