फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university give golden chance to fail students.

कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी, फेल हैं तो फिर दीजिए परीक्षा

Wed, 22 Jul 2015 11:54 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
hp university give golden chance to fail students.

एचपीयू ने यूजी ईयर सिस्टम के प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षा देने के लिए छात्रों को सुपर गोल्डन चांस दे दिया है। एचपीयू के इस फैसले से प्रदेश के हजारों छात्रों को राहत मिली है। 7000 की फीस के साथ परीक्षा फार्म जमा करवाकर छात्र सितंबर माह में होने वाली ईयर सिस्टम की अनुपूरक परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए छात्रों को पांच अगस्त तक परीक्षा फार्म भरने होंगे। यह मौका सिर्फ उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने मार्च 2013 में हुई यूजी ईयर सिस्टम की बीए/बीएससी/बीकॉम पास और आनर्स विषयों की सभी परीक्षाएं दी हैं। इन्होंने कॉलेज में बतौर नियमित छात्र पढ़ाई की हो और मार्च 2015 में अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है।
विज्ञापन


छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि छात्र परीक्षा फार्म पांच अगस्त तक भर दें। इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के नियमों के मुताबिक विलंब शुल्क भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर से यूजी कोर्स की अनुपूरक परीक्षाएं

hp university give golden chance to fail students.

प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी बीए, बीएससी, बीकॉम पास और ऑनर्स सहित वोकेशनल कोर्स की अनुपूरक परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए छात्रों को पांच अगस्त तक परीक्षा फार्म भरने को अंतिम तिथि तय की गई है।

इन परीक्षाओं के लिए यूजी कोर्स के नियमित इक्डोल और प्राइवेट छात्र पात्र होंगे, जिनकी मार्च 2015 में हुई ईयर सिस्टम की परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी। वहीं 15 सितंबर से ही ईयर सिस्टम में यूजी कोर्स फाइनल ईयर की सभी विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र भी पात्र होंगे। इनके लिए विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed