फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university give concession in LLM and MPhill.

एचपीयू ने दी छूट, कम नंबर वाले भी लें दाखिला

Fri, 21 Nov 2014 04:57 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
hp university give concession in LLM and MPhill.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी सेंटर एचपीयू कैंपस के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़ी एमफिल और एलएलएम की सीटों को भरने के लिए प्राप्तांक में दस फीसदी की छूट दे दी है। इसके साथ ही विभागों को 28 नवंबर तक खाली सीटों को भरे जाने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला के विभागों को जारी आदेशों में कहा गया है कि एमफिल और एलएलएम की रिक्त सीटों को भरने के लिये प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक में दस फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सभी विभागों को 28 नवंबर तक रिक्त सीटों को भरने को कहा गया है।

खाली रह गई थी सीटें

hp university give concession in LLM and MPhill.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-2015 हेतु विभिन्न विभागों में अंकों की पात्रता को हुई परीक्षा में आवश्यक अंकों की शर्त पूरी न करने के कारण सीटें खाली रह गई थी।

अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने कहा कि विभागाध्यक्ष जून, 2015 में सेवानिवृत हो रहे आचार्यों/ संकाय को एमफिल लघु शोध प्रबन्ध के निर्देशन के लिए सत्र 2014-15 में प्रविष्ट विद्यार्थियों को आवंटित करें और जिन विभागों में संकायों की कमी है उनके विभागाध्यक्ष अंतराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त-अध्ययन केंद्र और एचपीयू, सांध्यकालीन अध्ययन केन्द्र में कार्यरत उनके विषय की संकायों को एमफिल के लघु शोध प्रबंध के निर्देशक बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed