एचपीयू ने घोषित किए तीन रिजल्ट, देखें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएचएम, एमएससी इनवायरमेंट साइंस और जियोलॉजी की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद छात्रों को अंक तालिकाएं भेजी जा रही हैं।
बीएचएम की प्रथम, तृतीय और चौथे सत्र की नवंबर माह में हुई परीक्षा के परिणाम में प्रथम सत्र का परिणाम 75 फीसदी रहा, जबकि तीसरे सत्र का परिणाम 60 फीसदी, पांचवें सत्र का परिणाम 65 फीसदी रहा है।
एमएससी इनवायरमेंट साइंस के प्रथम सत्र का परिणाम 95 फीसदी, तीसरे सत्र का परिणाम 87 फीसदी रहा है। जियोलॉजी के प्रथम सत्र का परिणाम 99 फीसदी और तीसरे सत्र का परिणाम 97 फीसदी रहा है।
30 अप्रैल तक बढ़ी प्रवेश की तिथि
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल ने पीजी कक्षाओं के दूसरे (डायरेक्ट) और चौथे सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि को तीस अप्रैल तक बढ़ाया है।
इसके लिए छात्रों को 1500 रुपये की लेट फीस देनी होगी। पूर्व में 31 मार्च अंतिम तिथि तय की गई थी। इक्डोल निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने बताया कि प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्ट्स और फार्म ऑनलाइन तथा इक्डोल के पूछताछ केंद्र पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि दूसरे और चौथे सत्र के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम 13 मई 2015 से शुरू होंगे। इससे संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।