एचपी यूनिवर्सिटी ने रद्द की इंग्लिश ए की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चल रही पुराने ईयर सिस्टम की अनुपूरक परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र तय तिथि से पहले ही खोल दिया गया। यह मामला सिरमौर जिले के एक कॉलेज का है। एचपीयू ने इस मामले के सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा होगी। इसकी सूचना संबंधित कॉलेज ने खुद विवि को दी है।
जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिला के एक कॉलेज में ईयर सिस्टम के तहत चल रही अनुपूरक परीक्षाओं में 30 सितंबर को तय की गई बीए तृतीय वर्ष की इक्डोल और प्राईवेट छात्रों की इंग्लिश-ए की परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही खोल दिया। इसी सप्ताह खोले इस प्रश्नपत्र की चूक की सूचना संबंधित कॉलेज ने समय रहते प्रदेश विश्वविद्यालय को दे दी। इस पर विवि के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला ले लिया है।
पहले भी बरती जा चुकी है लापरवाही
अब विवि इस परीक्षा के प्रश्नपत्र को दोबारा से सेट और प्रिंट करवाने की व्यवस्था कर उसे परीक्षा केंद्रों तक भिजवाने की व्यवस्था करनी होगी। इससे विवि पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इससे पहले भी पिछले सत्र में रामपुर कॉलेज में इसी तरह से समय से पहले प्रश्नपत्र का पैकेट खोले जाने का मामला सामने आया था।
इसमें एक ही परीक्षा रामपुर में अलग तिथि को तो अन्य परीक्षा केंद्रों में अलग तिथि को हुई थी, जिस पर विवि ने उक्त परीक्षा को ही रद्द कर दोबारा करवाया था। इस तरह की अव्यवस्थाओं के उजागर होना विवि और इसकी परीक्षा संचालन की प्रक्रिया के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
अब 30 सितंबर को ली जाएगी यह परीक्षा
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने माना कि सिरमौर जिला के एक कॉलेज में तय तिथि से पहले प्रश्नपत्र खोले जाने का मामला सामने आया है। तीस सितंबर को तय की गई इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जल्द इस विषय की परीक्षा की तिथि दोबारा तय कर घोषित कर दी जाएगी।