{"_id":"0d542aac0a741ae1a01f39a643c93959","slug":"hp-university-22nd-convocation-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू दीक्षांत समारोह आजः जानें क्या रहेगा खास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू दीक्षांत समारोह आजः जानें क्या रहेगा खास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू का दीक्षांत समारोह आज होगा। इस दौरान 123 को गोल्ड मेडल और 137 को पीएचडी डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। 288 में से 260 ने ही समारोह की रिहर्सल में हिस्सा लिया, उन्हें ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह में अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली चार विभूतियों को डी-लिट की मानद उपाधि उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी देंगे। कार्यक्रम की तय रूपरेखा के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे तक समारोह स्थल विवि सभागार में छात्रों को प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन
ग्यारह बजे उप- राष्ट्रपति सभागार में पहुंचेंगे। इसके उपरांत अकादमिक प्रोसेशन होगा और समारोह आगाज होगा। उप- राष्ट्रपति बीस छात्रों को सम्मानित करेंगे। समारोह में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स सरकार की ओर से शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, कुलसचिव मोहन झारटा और परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि उप राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विवि पूरी तरह से तैयार है। प्रो. वाजपेयी ने कहा कि यह विवि के लिए गर्व की बात है कि दीक्षांत समारोह के दौरान भारत के उप-राष्ट्रपति आ रहे हैं।
इन्हें गोल्ड मेडल से नवाजेंगे उप-राष्ट्रपति
दीक्षांत समारोह में उप-राष्ट्रपति अपने- अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर चार विभूतियों को मानद उपाधि से अलंकृत करेंगे। इनमें डा. रघुराम जी. राजन (आरबीआई गर्वनर) डी-लिट फैकल्टी सोशल साइंसिज (नहीं रहेंगे मौजूद ), डा. के राधाकृष्णनन (पूर्व चेयरमैन) इसरो डी-लिट फैकल्टी फिजिकल साइंसिज, गोविंद व्यास (कवि) डी-लिट फैकल्टी लैंग्वेज, प्रो. विप्पा रॉव (पत्रकार) डी-लिट सोशल साइंसिज को सम्मानित किया जाएगा।
रेनु शर्मा एम पेंटिंग), कुलजीत कौर (एमएड), वर्षा डोगरा (एलएलएम), प्रियंका दत्त (एमकॉम), आभा (एमबीए), सुरभि मेहरा( एमएससी बायोटेक्नालॉजी), शिल्पा (एमएससी बॉटनी), मोहम्मद अहमद (एलएलबी), कुनाल मल्होत्रा(एमबीबीएस), यामिनी शर्मा (एमबीबीएस), मोनिका चंदेल (एमबीबीएस), परमजीत कौर (बीडीएस), उषा कुमारी (एमए इतिहास), ज्योति शर्मा (एमए इंग्लिश), सोनाली वालिया (एमसीए), आस्था बढालिया (बीए), जसप्रीत कौर( बीएससी), आंचल वर्मा (बीकॉम), अविराल शर्मा (बीटैक आईटी), नीतिका निर्मल ( बीएएमएस)। इन सभी को समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। इधर, विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को दिन भर विवि प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
सोमवार को सम्मानित होने वाले पीएचडी और गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों ने सोमवार को रिहर्सल में हिस्सा लिया। विवि के सीओई प्रो. श्याम लाल कौशल, जन संपर्क अधिकारी और अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम ने मेधावियों और पीएचडी डिग्री पाने वाले छात्रों को सभागार में बैठने की पूरी व्यवस्था समझाई।
दोपहर बाद दीक्षांत समारोह के एकेडमिक प्रोसेशन की रिहर्सल की गई। इसमें विवि के डीनस, कार्यकारी परिषद के सदस्यों, विवि कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने हिस्सा लिया।