{"_id":"3964be2811d492abbda03c972c090540","slug":"hp-university-22nd-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए एचपीयू दीक्षांत समारोह से जुड़ी पांच खास बातें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए एचपीयू दीक्षांत समारोह से जुड़ी पांच खास बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Jun 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के 22वें दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल आज होगी। सुबह दस बजे से पहले समारोह में सम्मानित होने वाले छात्रों को निमंत्रण पत्र के साथ विवि सभागार में पहुंचना होगा। इसके बाद इन पीएचडी और गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों की रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
समारोह की अंतिम रिहर्सल में जो छात्र मौजूद रहेगा, दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें ही विवि सभागार में प्रवेश की अनुमति होगी। विवि की परीक्षा शाखा को डिग्री और गोल्ड मेडल दिए जाने से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि जीएडी शाखा के कर्मियों को अन्य व्यवस्था का जिम्मा।
विज्ञापन
सुबह दस से एक बजे तक दीक्षांत समारोह में आने वाले पीएचडी और गोल्ड मेडल लेने वाले छात्रों की रिहर्सल होगी, जबकि दोपहर बाद एकेडमिक प्रोसेशन की रिहर्सल की जाएगी। दीक्षांत समारोह में 152 पीएचडी और 135 गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले छात्रों को सोमवार की रिहर्सल में हिस्सा लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि जो रिहर्सल में नहीं आएंगे, उन्हें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। इन छात्रों को अलग से पास जारी किए जाएंगे। सम्मानित होने वाले छात्र को अपने साथ एक अभिभावक को ले जाने की अनुमति के लिए भी अलग से पास जारी होंगे, इसके लिए उन्हें सोमवार को ही आवेदन करना होगा।
1. मंगलवार को विश्वविद्यालय में अवकाश
मंगलवार को विवि में टीचिंग और नॉन टीचिंग का अवकाश घोषित कर दिया गया है। कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने बताया कि जिन कर्मचारियों को दीक्षांत समारोह आयोजन को बनी कमेटियों में शामिल किया है, उन्हें विवि आना पड़ेगा।
2. इनको मिलेगी डीलिट मानद उपाधि
डा. रघुराम जी राजन (आरबीआई गवर्नर) डीलिट फैकल्टी सोशल साइंस, डा. के राधाकृष्णनन (पूर्व चेयरमैन इसरो) डीलिट फैकल्टी फिजिकल साइंस, गोविंद व्यास (कवि) डीलिट फैकल्टी लैंग्वेज औरप्रो. विप्पा रॉव (पत्रकार) डीलिट सोशल साइंस।
3. तीन और सीसीटीवी कैमरे लगे
मुख्य गेट सहित दो अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। एचपीयू सुरक्षा अधिकारी डीएसपी शिव चौधरी का कहना है कि रविवार शाम से ही निजी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है। रिहर्सल और दीक्षांत समारोह में आने वालों को जारी होने वाले कार्ड पर ही सभागार में प्रवेश की अनुमति होगी।
4. छात्रों को दिए जाएंगे अकादमिक रॉबस
दीक्षांत समारोह के लिए पूर्वाभ्यास के दौरान ही तय सिक्योरिटी राशि जमा करवाने पर डिग्री लेने के लिए एकेडमिक रॉबस (गाउन) वितरित किए जाएंगे। इसे पहनकर ही छात्र सम्मानित हो सकेंगे।
5. राज्यपाल, मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल
एचपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में सरकार की ओर से आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स शिरकत करेंगी। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पा रहे।