स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई टेट आवेदन की तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है। बोर्ड ने टेट के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दिया है। इससे पूर्व टेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर रखी गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने में आ रही युवाओं को परेशानी के चलते बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
बोर्ड अधिकारियों की मानें तो प्रदेश भर से ऑनलाइन आवेदन में परेशानियों के चलते युवाओं ने बोर्ड से तिथि आगे बढ़ाने की मांग युवाओं ने उठाई थी। युवाओं की मांग के आधार पर बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 13 अक्तूबर की है।
बोर्ड की वेबसाइट से डानलोड करें साक्षात्कार पत्र
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड इस बार टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल, शास्त्री, एलटी, जेबीटी, पंजाबी और उर्दू विषय में टेट लिया जाएगा। इसके लिए 24 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश भर के जिला परिषद कार्यालयों में 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे पंचायत सहायकों के साक्षात्कार में साक्षात्कार पत्र के साथ ही एंट्री होगी। इसके लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बिना साक्षात्कार पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी।