{"_id":"1221474bb9c38c30925189c58d6f300c","slug":"hp-technical-university-reject-181-job-applications-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि ने रद्द किए 181 आवेदन, जानिए क्यों?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तकनीकी विवि ने रद्द किए 181 आवेदन, जानिए क्यों?
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नौकरी के लिए आए 181 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। विवि को प्रदेश और प्रदेश के बाहर से 1018 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें केवल 837 आवेदन फार्म ही सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
शेष 181 आवेदन फार्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं। रिजेक्ट करने के पीछे विवि ने अनुभव प्रमाणपत्र न होना, शैक्षणिक योग्यता को पूरा न कर पाना, आवेदन शुल्क और गैर हिमाचली समेत देरी से प्राप्त आवेदन को आधार बताया है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि ने पौने दो सौ आवेदन फार्म को रिजेक्ट कर बेरोजगारों को झटका दिया है। बीते कई सालों से तकनीकी विवि में रोजगार की बाट जोह रहे बेरोजगारों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। तकनीकी विवि में सहायक रजिस्ट्रार, प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट कम क्लर्क और क्लर्क के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
तकनीकी विवि ने बीते वर्ष प्रदेश भर के बेरोजगार युवकों से आवेदन आमंत्रित किए थे। अब विवि ने छंटनी परीक्षा में अभ्यर्थियों की योग्यता को जांचने के बाद पौने दो सौ आवेदनों को रद्द कर दिया है। हालांकि, विवि ने रद्द होने वाले आवेदनों के लिए उम्मीदवारों से 18 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह निर्धारित तिथि से पहले दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए तकनीकी विवि 4 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।