{"_id":"e5d3c6b8d467f08ca9cfcf225b9a56b9","slug":"hp-subordinate-services-selection-board-hamirpur-declared-dates-of-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मापतोल विभाग निरीक्षक के इंटरव्यू की तारीखें घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मापतोल विभाग निरीक्षक के इंटरव्यू की तारीखें घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Oct 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने मापतोल विभाग निरीक्षक (कोड 352) के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
साक्षात्कार प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के कार्यालय में ही आयोजितकिए जाएंगे। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि मापतोल विभाग निरीक्षक के साक्षात्कार 11 और 12 नवंबर को बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में ही आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सभी पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेज दिए हैं। अगर किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार तिथि से 5 दिन पूर्व तक बुलावा पत्र न मिले तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841,222204 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन