फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt may not give extension to VC Vajpai

सरकार ने दिए संकेत, नहीं मिलेगी एक्सटेंशन

Wed, 21 May 2014 09:27 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
HP govt may not give extension to VC Vajpai

एचपी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को सरकार एक्सटेंशन न देने का मन बना रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस पद पर किसी और की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल उर्मिला सिंह से भी मिले। वह करीब 15 मिनट तक राजभवन में रुके और प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए नए कुलपति के चयन पर बात की।
विज्ञापन


सचिवालय पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से बात की है और अभी चयन प्रक्रिया में कुछ समय लग जाएगा।

फिलहाल पद पर बने रहेंगे कुलपति

HP govt may not give extension to VC Vajpai

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान कुलपति एडीएन बाजपेयी ही पद पर बने रहेंगे। यानी, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला, बल्कि कुछ महीने का और समय मिला है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया में दो से तीन महीने का वक्त लगेगा, तब तक वर्तमान कुलपति ही पद पर रहेंगे।

गौरतलब है कि कुलपति एडीएन बाजपेयी का कार्यकाल 24 मई को पूरा हो रहा है। इससे पहले सरकार नए कुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी का गठन कर सकती है।

कुलपति पेश कर चुके हैं अपनी दावेदारी

HP govt may not give extension to VC Vajpai

उधर, कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी एक्सटेंशन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उन्होंने सोमवार को ही प्रेस वार्ता कर अपने कार्यकाल के दौरान करवाए गए कामों की जानकारी दी थी। कुलपति ने इस दौरान सेवा विस्तार की मांग से इंकार किया था लेकिन एकाएक करवाई इस प्रेस वार्ता को एक्सटेंशन से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुलपति 24 मई 2011 को एचपी यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्‍त किए गए थे। हालांकि, उनको दोबारा एक्सटेंशन देने का छात्र संगठनों ने विरोध कर दिया है। एससीए ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए कुलपति को दोबारा इस पद पर नियुक्‍त न करने की मांग की है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि सरकार किसे कुलपति की जिम्मेदारी सौंपती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed