शीतकालीन स्कूलों में रद्द हो सकती हैं परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जिला शिमला के शीतकालीन स्कूलों के प्रश्नपत्र अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। शीतकालीन स्कूलों की नौवीं कक्षा की परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन प्रश्नपत्रों की सप्लाई अभी तक नहीं मिली है। 25 नवंबर तक उप निदेशक उच्च को हर हाल में प्रश्नपत्र सप्लाई पहुंच जाने का स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दावा किया था।
लेकिन बोर्ड का दावा एक बार फिर से खोखला साबित हुआ। बुधवार को उपनिदेशक कार्यालय में प्रश्नपत्र लेने पहुंचे जिला भर के शिक्षकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिला में करीब 360 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 28 नवंबर से नौंवी की परीक्षा शुरू होनी है।
प्रश्नपत्र न पहुंचने से अब दो दिन में दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में कैसे सप्लाई पहुंचेगी इसे लेकर संशय है। डोडरा क्वार, चौपाल के कुपवी, रामपुर के पंद्राबीस और काशापाट जैसे हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों तक अब शायद ही प्रश्नपत्र तय तिथि से पहले पहुंच पाए।
प्रश्नपत्र लेने शिमला पहुंचे शिक्षक मायूस लौटे
उपनिदेशक श्याम सिंह चौहान के मुताबिक अभी तक बोर्ड में नौंवीं कक्षा के प्रश्न पत्र प्रिंट होकर नहीं पहुंचे हैं। 26 नवंबर को यदि प्रश्नपत्र पहुंचे भी तो उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में कैसे पहुंचाया जाएगा, यह सवाल शिक्षकों के जहन में उठ रहा है।
ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग को नौंवीं कक्षा की इन परीक्षाओं की तिथि को कम से कम शिमला जिला में स्थगित कर दोबारा तिथि तय करनी पड़ सकती है। बुधवार को ही इन दूर दराज क्षेत्रों से शिक्षक और स्कूलों से भेजा स्टाफ प्रश्नपत्र लेने पहुंच गया था। लेकिन इन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
डोडरा क्वार में प्रश्नपत्र पहुंचाना अब मुश्किल
उपनिदेशक उच्च शिक्षा श्याम सिंह चौहान ने कहना है कि 25 नवंबर तक बोर्ड से प्रश्नपत्रों की सप्लाई नहीं पहुंची है। बोर्ड से भी प्रश्नपत्र पहुंचने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसलिए उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे प्रश्नपत्र लेने आने से पहले उनके कार्यालय से सप्लाई से संबंधित जानकारी टेलीफोन नंबर 0177-2804710 और उनके मोबाइल नंबर 98172,38101 से प्राप्त करें। इसके बाद ही कार्यालय आएं।