{"_id":"9d75111447bfb72acfffd574f7b69ee0","slug":"hp-board-will-provide-free-books-to-students-this-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी हफ्ते हर बच्चे के बस्ते तक पहुंचेंगी किताबें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इसी हफ्ते हर बच्चे के बस्ते तक पहुंचेंगी किताबें
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में इसी सप्ताह हर बच्चे को मुफ्त किताबें मुहैया करवाई जाएंगी। ‘अमर उजाला’ में मंगलवार के अंक में ‘स्कूल खुले पर बच्चों को नहीं मिलीं अभी तक पाठ्यपुस्तकें’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर टेगटा ने मंगलवार को धर्मशाला में बोर्ड के अफसरों की बैठक ली। प्रदेश में स्थित सभी किताब डिपो में भेजी गई सप्लाई की समीक्षा की। शिक्षा विभाग को डिपो से किताबें एकत्र कर रिमांइडर भेजने के भी आदेश दिए गए।
विज्ञापन
उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में भी मंगलवार को बैठक हुई। बैठक के बाद जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और ब्लाक आफिसरों को दो दिनों के भीतर डिपो से किताबें लेकर बच्चों को आवंटित करने के लिखित आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
सूबे में दस फरवरी से शीतकालीन छुट्टियों वाले हजारों स्कूल खुल गए हैं लेकिन इन स्कूलों में अभी तक किताबें उपलब्ध नहीं करवाई गई है। किताबों के अभाव में स्कूलों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है। पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों को सरकार मुफ्त में पाठ्यपुस्तकें मुहैया करवाई जाती है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार किताबों की खरीद के लिए बजट जारी करती है।
सभी उपनिदेशकों, ब्लाक आफिसरों, प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को लिखित आदेश जारी कर दो दिन के भीतर डिपो से किताबें लेकर बच्चों को आवंटित करने के आदेश दिए गए हैं।-आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक निदेशालय