फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board science toppers

जानिए, साइंस टॉपर्स ने किस तरह हासिल किया मुकाम

Thu, 30 Apr 2015 10:45 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
hp board science toppers

भवारना (कांगड़ा)। शिक्षा बोर्ड विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहे केशव राय भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह के जमा दो विज्ञान संकाय के छात्र केशव ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


पालमपुर तहसील के गांव देवी डाकघर मरहूं के रहने वाले केशव के पिता राजीव कृषि विभाग में विषयवाद विशेषज्ञ हैं, जबकि माता मधु राय गृहिणि हैं। प्रधानाचार्य सुरेश राणा ने बताया कि केशव शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। केशव बताते हैं कि वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे। भविष्य में आईटी इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रियांशु का इंजीनियर बनने का सपना
सुंदरनगर(मंडी)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को घोषित जमा दो विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में सुंदरनगर के वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की प्रियांशु गौतम ने 483 अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरा हासिल किया। प्रियांशु गौतम ने बताया वह इंजीनियर के रूप में अपना करियर बनाना चाहती है। प्रियांशु के पिता बीएसएनएल मंडी में एसडीओ के पद पर कार्यरत है जबकि मां गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनना मेरा सपना: आयूष
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल के छात्र आयूष शर्मा ने जमा दो की परीक्षा में जमा दो संकाय में प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आयूष के पिता सोमदत्त शर्मा एलआईसी में अधिकारी कार्यरत हैं। जबकि माता आशा शर्मा गृहिणी है। अपनी सफलता का श्रेय आयूष ने स्कूल व कोचिंग संस्थान को दिया है। आयूष इंजीनियर बनना चाहता है।

इंजीनियर बनना चाहता विशाल
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र विशाल भोगल ने जमा दो की विज्ञान संकाय परीक्षा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय विशाल ने अभिभावकों व अध्यापकों को दिया है। विशाल का सपना इंजीनियर बनना है। इसके लिए विशाल कोचिंग ले रहा है। विशाल रोजाना 6 घंटे पढ़ाई कर रहा है।

इलेक्ट्रीकल इंजीनियर बनना चाहता है वरुण

हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र वरुण शर्मा ने जमा दो विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रदेशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वरुण का सपना इलेक्ट्रीकल इंजीनियर बनना है। वरुण जमा दो की परीक्षा के लिए रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करता था। वरुण के पिता जिला मंडी में गणित के लैक्चरर हैं, जबकि माता लदरौर स्कूल में गणित की लैक्चरर है।

आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है अंशुल ठाकुर

hp board science toppers

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो साइंस में एसेंट पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल बृज मंडी जोगिंद्रनगर के छात्र अंशुल ठाकुर ने 479 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। स्कूल की निदेशक लक्की ठाकुर और प्रधानाचार्य जोगिंद्रनगर ठाकुर ने अंशुल ठाकुर को बधाई दी है।

अंशुल ठाकुर जिला कांगड़ा के बैजनाथ तहसील के लुहारड़ी गांव का रहने वाला है। अंशुल ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय पाठशाला के निदेशक लक्की ठाकुर, प्रधानाचार्य जोगिंद्र ठाकुर को दिया है। अंशुल की मां सरोज कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। अंशुल ठाकुर आईआईटी इंजीनियर बनाना चाहता है।

डाक्टर बनना दामिनी का सपना
सुंदरनगर मंडी। जमा-दो साइंस में वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा दामिनी ने 479 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। दामिनी का सपना डाक्टर बन कर गरीबों की सेवा करना है। दामिनी केपिता सेना में कार्यरत है। जबकि मां गृहिणी है। स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने मैरिट में आने पर प्रियांशु व दामिनी को बधाई दी है।

आईआईटी में मुकाम हासिल करना सपना
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल की श्रेया ढटवालिया जमा दो की विज्ञान संकाय की परीक्षा में पांचवां रैंक हासिल किया है। श्रेया ने 479 अंक लेकर 95.08 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। श्रेया का सपना आईआईटी में मुकाम हासिल करना है। इसके लिए वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर रही है।

डॉक्टर बनकर मरीजों की नब्ज टटोलेगा सोनम

घुमारवीं। मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के दो छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में छठा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने उन्हें बधाई दी है। साईंस संकाय में स्कूल के सोनम अंगरूप ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप टेन में छठा स्थान हासिल किया है। सोनम काजा से पढ़ाई करने के लिए घुमारवीं मिनर्वा स्कूल आया और यहां आकर उसने 12वीं कक्षा के पेपर दिए। सोनम ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहता है इसके लिए वह शिमला में पीएमटी कोचिंग ले रहा है। उसके पिता चंद्र किरण आईपीएच विभाग में कार्य करते हैं तथा माता तंजन छोडन काजा सीसे स्कूल में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। सोनम ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।

आदित्य सूद बनेंगे आगे चल कर इंजीनियर

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो के परिणाम में विज्ञान संकाय में छठा स्थान बनाने वाले सत्यमोहन स्कूल मौहल के आदित्य सूद ने कुल 500 अंकों में से 477 प्राप्त कर 95. 4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहतन को दिया है। उन्होंने कहा कि वह आगे चल कर इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह स्कूल में बाद भी पांच से छह घंटे तक पढाई करते है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह एमबीशियन संस्थान से भी सफलता के लिए कोचिंग लेते रहे है।

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है घनारी की रितु

दौलतपुर चौक (ऊना)। जमा दो सांइस संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की घनारी की रितु डढवाल ने पूरे हिमाचल में छठा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। रितु के पिता महेंद्र डढवाल एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं। रितु ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई के अतिरिक्त घर में छह से आठ घंटे पढ़ाई करती रही है।

गणित के प्राध्यापक डा. गुरदीप ने उन्हें किताबें निशुल्क दीं और वह प्रेरणास्रोत रहे। रितु ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य पूर्ण चंद शर्मा, गणित के प्राध्यापक डा. गुरदीप, ललित चौधरी, रमन, मनमोहन जसवाल, अश्वनी शर्मा, जयचंद, कुसुम, वरुण लखनपाल एवं सोनिका को दिया है। रितु ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं। हाल ही में उसने जेईईमेन में 110 अंक हासिल कर आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया है।

स्पेस वूमेन बनना चाहती हैं अमनदीप कौर

अंब(ऊना)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो साईंस की परीक्षा में सातवां स्थान हासिल करने वाली गुरुकुल पब्लिक स्कूल अंब की स्टूडेंट अमनदीप कौर स्पेस वूमेन बनना चाहती हैं। अमनदीप कौर ने अपनी उपलब्धी का श्रेय स्कूल के शिक्षकों समेत अपने पिता हरबख्श सिंह और माता जसवीर कौर को दिया है।

अमनदीप कौर ने भी जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जिसके लिए उन्हें स्कूल में ही कोचिंग दी गई थी। स्कूल प्रधानाचार्य पीएस सुमन ने बताया कि उन्हें परीक्षा के पहले से ही पता था कि अमनदीप कौर प्रदेश में स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन करेगी।

अंकिता चिकित्सक बन कर करना चाहती है लोगों की सेवा

hp board science toppers

कुल्लू। वहीं दूसरी ओर कुल्लू वैली स्कूल की अंकिता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना और माता पिता का नाम रोशन किया। अंकिता ने 500 में से 475 अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि वह अब आगे चल रह मेडिकल क्षेत्र में पढाई करेगी। उन्होंने कहा कि उन का सपना आगे चल कर एक चिकित्सक बनना है।

उन्होंने कहा कि वह चिकित्सक बन कर देश की सेवा करना चाहती है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि वह हर रोज करीब छह से सात घंटे तक पढ़ाई करती है।

मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता है शुभम
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के शुभम शर्मा ने जमा दो कक्षा की विज्ञान संकाय परीक्षा में प्रदेशभर में नौंवा स्थान हासिल किया है। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ व अभिभावकों को दिया है। शुभम का सपना मैकेनिकल इंजीनियर बनना है।

चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना रूबल का सपना
घुमारवीं। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के रूबल वांशटू ने सांइस संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधाचार्य प्रवेश चंदेल ने रूबल वांशटू को बधाई दी है। रूबल वांशटू रोहडू का रहने वाला है और अब वह परिवार के साथ शिमला में स्थाई रूप से रहते हैं।

रूबल ने बताया कि उसके पिता हरनाम सिंह लेक्चरर इकोनोमिक्स हैं तथा माता टीजीटी के पद पर तैनात हैं। रूबल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता- पिता व मिनर्वा स्कूल के सभी अध्यापकों के कुशल नेतृत्व को दिया है। रूबल ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहता है। इसके लिए वह चंडीगढ़ में एमबीबीएस एआईपीएमटी की कोचिंग ले रहा है।


भारती विद्यापीठ का छात्र रोहित बनेगा इंजीनियर
बैजनाथ (कांगड़ा)। भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जमा दो साइंस के छात्र रोहित ठाकुर ने 474 अंक लेकर प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल किया है। रोहित की इस उपलब्धि से स्कूल स्टाफ सहित अभिभावक गदगद हैं। कृषि विभाग में कार्यरत चौंतड़ा निवासी सुरिंद्र कुमार और अध्यापिका प्रेम लता के बेटे रोहित ने कहा कि वह एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखता है। बड़ा भाई मोहित एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। रोहित ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे तक पढ़ता था। प्रिंसिपल नवनीत डोगरा ने रोहित की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

आंचल का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
ददाहू (सिरमौर)। जमा दो नान मेडिकल की परीक्षा में ददाहू के आरवीएन स्कूल की आंचल गुप्ता ने प्रदेश भर में 10वां स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि आंचल ने 437 अंक हासिल किए हैं। छात्रा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों तथा अभिभावकों को दिया है। आंचल की माता सुमिता तथा पिता महेश गुप्ता शिक्षक हैं। आंचल 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। आंचल गुप्ता ने बताया कि वह आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed