एचपी बोर्ड ने जारी किया टेट का नया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस माह होने वाले टेट (टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट) में रिकार्ड अभ्यर्थी बैठेंगे। अलग-अलग तिथियों में होने वाले टेट में इस बार 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट की तिथि तय कर दी है।
शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि इससे पहले इतनी संख्या में टेट में अभ्यर्थी नहीं बैठे हैं। टेट की तैयारियों में जुटे विभाग ने प्रदेश भर में इसके लिए सेंटर स्थापित किए हैं। शुक्रवार से परीक्षार्थियों को सेंटर वाइज रोलनंबर भेजने शुरू हो जाएंगे।
टेस्ट के बाद मेरिट तैयार होगी। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित एलटी, शास्त्री और ड्राइंग टीचर का टेट करवाया जाना है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जेबीटी टेट में करीब 65 सौ, टीजीटी आर्ट्स में करीब 40 और अन्य वर्गों में करीब 35 हजार परीक्षार्थी टेट में बैठेंगे।
ये होगा शेड्यूल
टीजीटी आर्ट्स
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी आर्ट्स के लिए टेट 30 नवंबर को रखा गया है। परीक्षार्थियों को रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है।
जेबीटी टेट
जेबीटी टेट में प्रदेश भर से करीब 65 सौ अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा के लिए शिक्षा महकमे ने केंद्र स्थापित कर रखे हैं। परीक्षा 13 दिसंबर को है।
टीजीटी साइंस-अन्य
टीजीटी साइंस (मेडिकल नॉन मेडिकल), एलटी, शास्त्री और ड्राइंग मास्टर वर्ग की परीक्षा 7 दिसंबर को होगी। इसमें करीब 35 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
अब 16 को नहीं होगा जेबीटी टेट
बोर्ड ने पहले जेबीटी टेट के लिए 16 नवंबर का दिन तय किया था। इसी दिन एसएससी क्लर्क की परीक्षा भी है। बोर्ड ने इसके लिए तारीख बदली है। अब यह परीक्षा 13 को होगी। दोनों परीक्षाएं एक दिन में होने के कारण हजारों की संख्या में परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में थे। बोर्ड ने परीक्षा की तारीख बदलने के फैसले के बाद हजारों युवाओं को राहत दी है।
बोर्ड अध्यक्ष की मंजूरी शेष
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू का कहना है कि 16 नवंबर को क्लर्क की परीक्षा के साथ जेबीटी टेट क्लेश हो रहा था। जेबीटी टेट अब 13 दिसंबर को लेने का फैसला किया गया है। इस तारीख पर बोर्ड के अध्यक्ष की मोहर लगना शेष है। युवाओं को परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने 13 दिसंबर की तारीख प्रपोज की है। अन्य परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।