फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board matric result

जानिए कब आ रहा है मैट्रिक का रिजल्ट

Sun, 10 May 2015 10:23 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
hp board matric result

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह में संचालित हुई मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मई माह के मध्य में आएगा। परिणाम घोषित करने से एक दिन पूर्व बोर्ड इस बाबत अपनी वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से लोगों को सूचना देगा। इससे बच्चों को परिणाम देखने में परेशानी न हो।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर कई निजी टेलीकॉम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को मैट्रिक के परिणाम घोषित होने के संदेश भेजना शुरू कर दिए हैं। इससे बच्चों में मैट्रिक परिणाम को लेकर भ्रांतियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

तैयार किया जा रहा है परीक्षा परिणाम

hp board matric result

इतना ही नहीं, निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने संदेश में परिणाम जानने को नंबर और वेबसाइट भी दे रही हैं। इन नंबरों और वेबसाइट पर संपर्क करने पर उपभोक्ताओं के पैसे भी कट रहे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा परिणाम तैयार हो रहा है।

मई मध्य में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने मैट्रिक के बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी भी भ्रांति में न आने की हिदायत दी है। आप http://results.amarujala.com/ पूरा रिजल्ट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed