{"_id":"74c0131a738a3c55bbd049f56b9fd869","slug":"hp-board-increase-last-date-for-student-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 सितंबर के बाद भी पंजीकरण कर पाएंगे छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब 25 सितंबर के बाद भी पंजीकरण कर पाएंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों के बच्चों के पंजीकरण की तिथि को बोर्ड ने आगे बढ़ा दिया है। अब 25 सितंबर की बजाय 5 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि 9वीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षाओं के बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण बोर्ड में किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानियों की शिकायतें बोर्ड को कई स्कूलों से आ रही हैं।
विज्ञापन
इसके चलते प्रदेश भर के कई स्कूलों के बच्चों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है। इसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि दस दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन