बोर्ड ने लिया 10वीं, 12वीं की परीक्षा से जुड़ा बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 और 12वीं हजारों छात्रों को राहत दी है। बोर्ड की मार्च-2016 में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक और जमा दो के नियमित परीक्षार्थी 31 अक्तूबर की बजाय 16 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा बोर्ड ने कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय एवं अंक सुधार को आवेदन करने की तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी है। बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश भर के हजारों बच्चों को लाभ होगा।
पढ़िए आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि मार्च-2016 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को 31 अक्तूबर के बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब बिना विलंब शुल्क के नियमित विद्यार्थी 16 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि कंपार्टमेंट और अन्य अंक सुधार परीक्षा के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
अब 31 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
धर्मशाला। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के माध्यम से जमा दो में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट/नेशनल स्कॉलरशिप के लिए अब 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि पहले तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थी वेबसाइट scholarships.gov.in में अपना नाम देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।