{"_id":"35ed189a62bbcb0beb209659578c3c0f","slug":"hp-board-compartment-exam-schedule-for-8th-10th-and-12th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं, 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं नौ से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
8वीं, 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं नौ से
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 03 Sep 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार दसवीं और जमा दो की अनुपूरक, अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं नौ सितंबर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, मैट्रिक और जमा दो की अनुपूरक, रि-अपीयर अंक सुधार, अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं भी नौ सितंबर से ही आरंभ हो रही हैं।
विज्ञापन
परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर नाम और जन्म तिथि डालकर अपना अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों के अटेंडेंस चार्ट और केंद्र विवरणी इस बार परीक्षा केंद्रों को अधीक्षक पैकेट में नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
अटेंडेंस चार्ट और केंद्र विवरणी संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रमुखों की ओर से बोर्ड की वेबसाइट से स्कूल यूजर आईडी पर 5 सितंबर के बाद लॉगइन कर डाउनलोड किया जाएं।
लेकिन, स्थान विशेष को ध्यान में रखकर बोर्ड जीएसएसएस किल्लर, जीएसएसएस कल्पा, जीएसएस पूह, जीएसएस काजा, जीएसएस केलांग, जीएसएस केवाड़ और जीएसएस शिलाई परीक्षा केंद्रों को अटेंडेंस चार्ट और केंद्र विवरणी अक्षीक्षक पैकेट में उपलब्ध करवाई जाएगी।