फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board commerce toppers

कॉमर्स टॉपर्स: कोई सीए तो कोई बनना चाहता है बैंक मैनेजर

Thu, 30 Apr 2015 11:50 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
hp board commerce toppers

नाहन (सिरमौर)। 12वीं कामर्स परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली नाहन एवीएन स्कूल की छात्रा जसलीन कौर बैंक मैनेजर बनेंगी। बातचीत में बताया कि हर क्षेत्र में लड़कियों को तरक्की करते हुए देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गर्वनर जनरल कोई महिला बनती है तो उसे खुशी होगी। जसलीन की माता देवेंद्र कौर तथा पिता इंदरजीत कौर बेटी की सफलता से खुश हैं। एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने जसलीन को बधाई दी।

विज्ञापन


सीए करना चाहती है सोनिका

पांवटा साहिब (सिरमौर)। 12वीं कॉमर्स की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहने वाली बीकेडी स्कूल पांवटा की सोनिका ने सीए बनना चाहती हैं। बातचीत में बताया कि रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल की प्रधानाचार्य मलकीत कौर, पिता कश्मीर सिंह, मां सुनीता कौर ने उन्हें प्रोत्साहित किया। सोनिका ने बताया कि मेरिट में आने की पूरी उम्मीद थी। सोनिका कहती हैं कि परिजनों के सपनों को हर हाल में पूरा करना है। मेहनत करके सीए बनूंगी और मां-बाप का सहारा बनूंगी।

विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर में जाएंगी आयुषि

hp board commerce toppers

नाहन (सिरमौर)। कॉमर्स की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली आदर्श विद्या निकेतन नाहन की आयुषि बिष्ट भी बैंक सेवा में जाना चाहती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों, प्रधानाचार्य केके चंदोला तथा अभिभावकों को दिया है। आयुषि बिष्ट ने फोन पर बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी खुद की की थी। परीक्षा के दो महीने पहले ही ट्यूशन रखी थी। आयुषि के पिता अनूप बिष्ट तथा माता संगीता बिष्ट ने बेटी की सफलता से खुश हैं।

सीए बनना चाहते हैं मोहम्मद जुनैद
ऊना। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कॉमर्स की वार्षिक परीक्षा में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्र मोहम्मद जुनैद ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हालिस कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जुनैद ने 500 में से 464 अंक हासिल किए। जुनैद चार्टड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। जुनैद ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सलीम अहमद, माता साहिबा बानो और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

रजत का सपना सीए बनना

hp board commerce toppers

धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के रजत कपिल ने जमा दो में वाणिज्य संकाय की परीक्षा में प्रदेशभर में पांचवां रैंक हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय रजत ने अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को दिया है। रजत रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करता रहा है। रजत का सपना सीए बनना है।

कामगार की बेटी ने प्राप्त किया छठा स्थान
बद्दी (सोलन)। खरूणी स्थित शिवालिक सांईस सीनियर संकेडरी स्कूल की कामर्स की छात्रा दामिनी मिश्रा ने 461 अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। बिहार राज्य के गोपाल गंज जिले के रहने वाली कृष्ण कांत मिश्रा व माया देवी की होनहार बेटी है।

कृष्णकांत बद्दी स्थित वर्धमान कपंनी में फोरमैन की पद पर तैनात है। दाममी पहली बार मैरिट में आने से काफी खुश है। वह सीए बनना चाहती है। इसके लिए पहले वह बीकाम पास करेगी। उसने अपनी सफलता के लिए प्रधानाचार्य बीआर सैणी, अध्यापक व माता पिता को श्रेय दिया है।

विज्ञापन

बेहतर अध्यापक बनने का सपना संजोए प्रियंका

hp board commerce toppers

सोलन। प्रदेश में वाणिज्य संकाय में जमा दो में सातवां स्थान हासिल करने वाली प्रियंका शर्मा अध्यापक बनने का सपना संजोए है। वह जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। एक साधारण किसान के परिवार पली बढ़ी प्रियंका एसडी स्कूल गंज बाजार की होनहार छात्रा है। उनके पिता जोगेंद्र शर्मा खेती बाड़ी का काम करते हैं।

वहीं बड़ा भाई आईटीआई सोलन में इलेक्ट्रिकल का कोर्स कर रहा है। प्रियंका का कहना है कि उसने स्कूल में लग्न से पढ़कर बिना किसी ट्यूशन के यह सफला हासिल की है। इसके पीछे उन्होंने अपने मां बाप और अध्यापकों का आभार जताया है। वह सोलन कालेज में बीकाम करने के बाद एमकाम करेंगी और कमीश्न की तैयारी करेंगी। उन्होंने जमा दो की कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जिला का नाम रोशन किया है।

सीए बनना चाहती है सुंदरनगर की नेहा
सुंदरनगर(मंडी)। जमा-दो वाणिज्य संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड़ की नेहा ने प्रदेश भर में सातवां स्थान कर मातार पता और स्कूल का नाम रोशन किया। नेहा सीए बन कर कार्य करना चाहती है। नेहा के पिता निकू राम व मां नर्वदा देवी ने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। नेहा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य मनभावन विज व अध्यापक वर्ग की के मार्गदर्शन को दिया है।

सीए बनना चाहती हैं प्रेरणा

hp board commerce toppers

नाहन (सिरमौर)। राजगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रेरणा सूद ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रेरणा सूद ने बताया कि वह सीए बनना चाहती हैं। पिता मनोज सूद की राजगढ़ बाजार में मिठाई की दुकान है। प्रेरणा ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि माता और पिता ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि मेरिट में स्थान हासिल करेंगी। शिक्षकों ने मेघा को बधाई दी।

सीए बनना चाहता है नकुल

बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ के छात्र नकुल ने कामर्स में प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया। निकोवाल गांव के जेई विजय कुमार का होनहार बेटा नकुल सीए बनना चाहता है। पहली बार मैरिट में आए नकुल ने अपने इसी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया है। खास कर कामर्स की प्रवक्ता बलजिंद्र कौर व कविता शिक्षिका के मेहनत से वह इस मुकाम पर पहुंचा है।

सीए बनना चाहती है मनीषा

hp board commerce toppers

बड़सर। हिमाचल प्रदेश बोर्ड मेरिट में 9वें स्थान में हासिल करने वाली मनीषा का सपना सीए बनना है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा मनीषा ने जमा दो कामर्स में 458 अंक प्राप्त किए हैं। मनीषा के पिता प्रकाश चंद खेतीबाड़ी करते हैं जबकि माता अनीता कुमारी गृहणी है। मनीषा ने बताया कि उसने कभी टयूशन नहीं पढ़ी।

परिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं है। स्कूल में शिक्षकों ने जो पढ़ाया उस मन लगाकर पढ़ती थी। मनीषा का छोटा भाई पंकज जमा दो कामर्स है। भाई बहन पढ़ाई के बारे में वार्तालाप कर लेते हैं तथा स्कूल शिक्षकों से गाईडेंस ले लेते हैं। मनीषा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता तथा अध्यापकों को दिया है।

सिमरनजीत का सपना सीए बनना
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ के एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिमरनजीत कौर ने बारहवीं के कामर्स संकाय में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। सिमरनजीत ने 500 में से 457 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ-साथ अध्यापकों एवं स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उसने बताया कि वह कामयाब सीए बनकर देश के लोगों की सेवा करना चाहती है। इस कामयाबी का श्रेय स्कूल स्टाफ और माता-पिता गुरबख्श कौर और रघुबीर सिंह को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed