{"_id":"404ec179ffaab5d05ffb1be54583cd5e","slug":"hp-board-announce-jbt-exam-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने घोषित किया जेबीटी का परिणाम, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड ने घोषित किया जेबीटी का परिणाम, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी भाग-1 और भाग-2 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मंगलवार को घोषित हुए परिणाम में भाग-1 का परीक्षा परिणाम 53.33 फीसदी रहा है, जबकि भाग-2 का परिणाम 41.22 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की संचालित की गई जेबीटी भाग-1 की वार्षिक परीक्षा में कुल 480 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 256 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 157 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट है। इसके अलावा भाग-2 में कुल 245 परीक्षार्थियों में से केवल 101 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं 101 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित की गई है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड ने जेबीटी की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन