{"_id":"ee0d8e68c96151720a70dbfa3ce31f8d","slug":"hotel-management-exam-on-7454-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट: कितने सीटों पर होगी परीक्षा?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
होटल मैनेजमेंट: कितने सीटों पर होगी परीक्षा?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) इस बार देश के 52 सरकारी व निजी कॉलेजों की 7454 सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई 26 अप्रैल को होगी, जिसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अप्रैल तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, एनसीएचएमसीटी भारत सरकार के संस्कृति एंव पर्यटन मंत्रालय की सोसायटी है। इस काउंसिल से केंद्र सरकार द्वारा संचालित 21 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), राज्य सरकार द्वारा संचालित 16 और 15 प्राइवेट होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन
Live Upade: 11 मार्च के दिन भर की घटनाएं
अंग्रेजी विषय के साथ किसी भी स्ट्रीम से 12वीं कर रहे छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 7 अप्रैल तक काउंसिल के सेक्टर-62 स्थित मुख्यालय पर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है।
तीन घंटे की परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में दी जा सकेगी। एंट्रेंस की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। मई में रिजल्ट के बाद जून के पहले सप्ताह में काउंसलिंग शुरू होगी।
टॉपर्स को डायरेक्ट एडमिशन
देश के सभी 21 आईएचएम में 12वीं के टॉपर्स के लिए तीन सीट रिजर्व हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में एक-एक सीट मिलेगी। ये व्यवस्था सभी स्ट्रीम में अलग-अलग रूप से सभी एजुकेशन बोर्ड के पहले 200 टॉपर्स के लिए रखी गई है।