{"_id":"42b2b3e66f89a19d500887797c5b602b","slug":"hotel-management-course-seats-increament","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के इच्छुक खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने होटल प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए सीटों की संख्या 40 से बढ़ाकर 120 करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने बताया कि पर्यटन निगम के प्रयासों के कारण राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद ने सीटों की संख्या बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
संस्थान में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने से प्रदेश में हॉस्पिटालिटी शिक्षा की बढ़ती मांग पूरी होगी। युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद, नोएडा से संबद्ध है और वर्ष 1989 में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के रूप में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में 20 सीटों के साथ इसे होटल प्रबंधन संस्थान के रूप में अपग्रेड किया गया। वर्ष 2013-14 में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 40 किया गया था।