फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   home gaurds jobs in himachal.

जल्दी कीजिए आवेदन, होमगार्ड के पदों पर भर्ती

Sat, 02 May 2015 10:18 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
home gaurds jobs in himachal.

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल में होमगार्ड के पदों पर भर्ती की जा रही है। गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के अधीन 10 होमगार्ड कंपनियों में रिक्त पड़े 35 गृह रक्षक स्वयं सेवकों के पद भरें जाएंगे। इसके लिए नामांकन 21 मई से वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र बिक्रम कैसल नाहन में किया जाएगा। कमांडेंट होमगार्ड बशेर सिंह चौहान ने बताया कि गृह रक्षा कंपनी नाहन तथा पांवटा साहिब में 3-3 पद, गृह रक्षा कंपनी सराहां में दो पद।

विज्ञापन


गृह रक्षा कंपनी रेणुकाजी में 5 पद, गृह रक्षा कंपनी महिला नाहन में 6 पद, गृह रक्षा कंपनी मोगीनंद में 6 पद, गृह रक्षा कंपनी कफोटा में 5 पद, गृह रक्षा स्वतंत्र प्लाटून राजगढ़ तथा गृह रक्षा तकनीकी प्लाटून चालक में 2-2 पद और गृह रक्षा तकनीकी प्लाटून आर्मोरर में 1 पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

विज्ञापन

18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए आयु

home gaurds jobs in himachal.

उन्होंने बताया कि आवेदक जिला सिरमौर तथा कंपनी क्षेत्र का निवासी होने के साथ-साथ उसकी आयु 1 जनवरी, 2015 को 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी/ तकनीकी वर्ग के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।

उन्होंने बताया जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता के सभी परीक्षणों में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ही लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा के 40 अंक होंगे और साक्षात्कार के 10 अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार परिणामों पर आधारित योग्यता सूची के अनुसार ही अभ्यर्थियों का गृह रक्षा संस्था में नामांकन किया जाएगा।

आवदेन की अंतिम तारीख 16 मई

home gaurds jobs in himachal.

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार नामांकन के लिए आवेदन पत्र संबंधित कंपनी कार्यालय से 8 मई, 2015 से प्राप्त कर 16 मई, 2015 तक कंपनी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार अपने फार्म के साथ दसवीं कक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति का प्रमाण पत्र की एक-एक सत्यापित प्रति अपनी नवीनतम दो रंगीन फोटो तथा स्थायी पते का प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के कार्यालय से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष नंबर 222339 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed