LU: अप्लाइड इकोनॉमिक्स में कौन बनेगा एचओडी कॉन्टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लविवि में अप्लाइड इकोनॉमिक्स के पद को लेकर नई रार छिड़ गई है।
विभाग की शिक्षिका प्रो. मधुरिमा लाल ने रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में भेदभाव का आरोप लगाया है।
उनका कहना है उनके बजाय जूनियर शिक्षक प्रो. राजीव माहेश्वरी को विभागाध्क्ष बनाया गया है। प्रो. मधुरिमा लाल ने प्रो. राजीव माहेश्वरी की हेडशिप रद्द करने की मांग की है। इस पर लविवि में मंथन जारी है।
अप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग के विभागाध्क्ष पद से कुछ दिन पहले प्रो. नरसिंह को यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर प्रो. राजीव माहेश्वरी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
अब प्रो. मधुरिमा लाल ने विभागाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी ठोंकी है। प्रो. मधुरिमा लाल का कहना है कि वो प्रो. राजीव माहेश्वरी से सीनियर हैं, जिस समय प्रो. राजीव माहेश्वरी को हेड बनाया गया था वो छुट्टी पर थीं।
उनकी छुट्टी पूरी होने में महज तीन दिन बाकी थे। इस दौरान आननफानन प्रो. राजीव माहेश्वरी को हेड बना दिया गया। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।