फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNBGU merit list, girls rock.

HNB की मेरिट में हजारों को पछाड़ बेटियां अव्वल

Wed, 15 Jul 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jul 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
HNBGU merit list, girls rock.

उत्तराखंड के हेमवंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि की मेरिट में बेटियों ने जबर्दस्त कामयाबी हासिल की है। विवि की ओर से जारी छह विषयों की शीर्ष पांच की कुल 30 में से 28 छात्राएं हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि बीकॉम में एमकेपी पीजी कॉलेज ने ऊपर के तीनों पोजिशन पर कब्जा किया है। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि विवि और इसके संबद्ध कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इन छात्राओं ने कमाया नाम

बीकॉम : दिव्या मित्तल (प्रथम, एमकेपी), आंचल भल्ला (द्वितीय, एमकेपी), ख्याति सूदी (तृतीय, एमकेपी), शैलजा सिंह (चौथा, हरिद्वार एजुकेशन कालेज), गरिमा सिंह (पांचवां, डीएवी पीजी कॉलेज)
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए सोशियोलॉजी : पपोरी सरमाह (प्रथम, डीएवी कॉलेज), अंजली शर्मा (द्वितीय, डीएवी कॉलेज), सुशीला (तृतीय, एमकेपी कॉलेज), अंजली बेबनी (चौथा, डॉ. पितांबर कॉलेज, कोटद्वार), प्रियंका बेलवाल (पांचवां, बीएसएम कॉलेज, रुड़की)

एमए साइकोलॉजी : चित्रा लखेड़ा (प्रथम, एमकेपी कॉलेज), मंजरी गुप्ता (द्वितीय, डीएवी कॉलेज), मीनाक्षी कंवर (तृतीय, एमकेपी कॉलेज), कोलोनेल मानस कुमार दास (चौथा, डीएवी कॉलेज), नंदिता झा (पांचवां, एमकेपी कॉलेज)

एमए होम साइंस : रोशनी नेगी (प्रथम, बीसीसी श्रीनगर), रितु चौधरी (द्वितीय, एमकेपी कॉलेज), बबीता सिंह (तृतीय, एमकेपी कॉलेज), यशिका गौतम (चौथा, एमकेपी कॉलेज), स्वाती माल्ला (पांचवां, एमकेपी कॉलेज)

एमए इकोनोमिक्स : रोहिणी (प्रथम, एसजीआरआर कॉलेज), आकांक्षा (द्वितीय, एसजीआरआर कॉलेज), आशना गुप्ता (तृतीय, एमकेपी कॉलेज), दिव्या यादव (चौथा, गर्नमेंट डिग्री कॉलेज, डोईवाला), मेघा (पांचवां, डीबीएस कॉलेज)

एमए इंगलिश : शिप्रा जोशी (प्रथम, डीबीएस कॉलेज), मनीषा लुथरा (द्वितीय, एसएमजेएन कॉलेज, हरिद्वार), वाडे यू मेरो (तृतीय, एमकेपी कॉलेज), चिंगालेंबी देवी (चौथा, एमकेपी कॉलेज), अर्जुन शर्मा (पांचवां, एसजीआरआर कॉलेज)

रिजल्ट में एमकेपी की बेटियों ने कमाया नाम
गढ़वाल विवि के छह विषयों की मेरिट में एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने परचम फहराया है। एमकेपी की तीन छात्राओं ने तो बीकॉम के शीर्ष तीन में जगह बनाई है। इसके अलावा 11 छात्राओं ने पांच विषयों में शीर्ष पांच में शानदार प्रदर्शन किया है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए इसे गौरव का पल कहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी छात्रा दीपा तनुवर ने एमएससी केमिस्ट्री में और मोरंगथम अंजू देवी ने एमए पॉलिटिकल साइंस में विवि में टॉप किया था।


उस साल पांच छात्राओं ने शीर्ष पांच में जगह बनाई थी। 2008 में एमए साइकोलॉजी में उनकी छात्रा दिव्या रैना ने विवि में टॉप किया था। उस साल साइकोलॉजी के सभी पांचों स्थानों पर एमकेपी की छात्राएं ही रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed