फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hitech smart card system for Punjab University students

ये हाईटेक कार्ड देकर छात्रों को स्मार्ट बनाएगा पीयू

Thu, 02 Jan 2014 11:01 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jan 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Hitech smart card system for Punjab University students

नए साल में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन विद्यार्थियों के लिए हाईटेक स्मार्ट कार्ड सिस्टम की सुविधा देने की तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, आगामी शिक्षा सत्र (जुलाई 2014) से पीयू विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट फ्रैंडली स्मार्ट कार्ड इश्यू करेगी।

देश भर में सबसे पहले एग्जामिनेशन सिस्टम को हाईटेक और सिटीजन चार्टर जैसी नई सुविधा शुरुआत के बाद अब पीयू यह कार्ड तैयार करने में जुटा है।

पहले चरण में करीब 14 हजार विद्यार्थियों को यह कार्ड मिलेंगे। जिसमें विद्यार्थियों की अटेंडेंस, एग्जाम रिकार्ड, लाइब्रेरी रिकार्ड सहित हर तरह की जानकारी अपडेट होगी।

स्मार्ट कार्ड में विद्यार्थियों के हेल्थ संबंधी जानकारी भी मिलेगी। 8 दिसंबर 2014 को पीयू सीनेट बैठक में प्रो. अनिल मोंगा ने विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए लंबी लाइनों में लगने की समस्या को उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद सीनेटर ने स्मार्ट कार्ड सिस्टम इश्यू करने की बात सीनेट में रखी। प्रो. मोंगा ने कुलपति से कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कार्ड सिस्टम शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फीस भरने से लेकर पीयू में इनरोल हर विद्यार्थी की पूरी जानकारी होगी। सीनेटर डॉ. अजय रंगा, सीनेटर, एचएस लक्की और मुनीष वर्मा सहित कई अन्य सीनेटर ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।


पीयू वीसी ने प्रस्ताव तैयार कर कंप्यूटर विभाग के डायरेक्टर से मामले में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सूत्रों के अनुसार, स्मार्ट कार्ड को पहले पीयू के रेगुलर विभागों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) और प्राइवेट कैंडीडेट के लिए भी लागू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed