फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himanshu become dbs student union president.

छात्रसंघ चुनावः डीबीएस में एबीवीपी का जलवा कायम

Fri, 05 Sep 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
himanshu become dbs student union president.

डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में लगातार दूसरे साल एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया है। एबीवीपी के प्रत्याशी हिमांशु कुमार ने अध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी आशीष जोशी को 190 मतों से मात दी। महासचिव पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी नित्यानंद कोठियाल को निर्दलीय प्रत्याशी विपुल गौड़ ने 449 मतों पराजित किया।

विज्ञापन


डीबीएस में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे वोटिंग शुरू हुई। छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। कॉलेज के गेट के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। मतदान होने तक छात्र ढोल की थाप पर नाचते रहे।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि 63.05 प्रतिशत मतदान हुआ। 1456 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण से हिमांशु ने बनाई बढ़त

himanshu become dbs student union president.

पहले चरण की मतगणना में ही 200 में से 113 वोट प्राप्त कर हिमांशु आगे हो गए। इसके बाद हिमांशु ने दूसरे चरण में 224, तीसरे में 338, चौथे चरण में 446 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष जोशी चौथे चरण तक 348 मत ही प्राप्त कर पाए।

छठे चरण तक आते-आते हिमांशु की जीत साफ हो गई। हिमांशु ने आशीष को 190 मतों से पराजित कर दिया। उपाध्यक्ष पद पर भी अनूप अंथवाल अपने सात प्रतिद्वंद्वियों से आगे चलने शुरू हुए और अंत तक आगे ही रहे।

महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विपुल गौड़ ने अपने प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के नित्यानंद कोठियाल को कड़ी टक्कर दी। पांचवें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते विपुल ने 300 वोटों की लीड हासिल कर ली थी। अन्य पदों पर भी छात्रों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली।

जीत के बाद बोले...

himanshu become dbs student union president.

अध्यक्ष बने हिमांशु कुमार ने कहा छात्रों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संगठन की कार्यप्रणाली के तहत अपने साथी छात्रों की समस्याओं को दूर करेंगे। महासचिव विपुल गौड़ ने कहा कि वह कालेज की पार्किंग जैसी कई समस्याओं पर पूरा फोकस करेंगे। उन्होंने अपना चुनाव करने वाले सभी छात्रों का आभार प्रकट किया।

नतीजों पर एक नजर
अध्यक्ष
हिमांशु कुमार : 815 एबीवीपी
आशीष जोशी : 625 निर्दलीय

महासचिव-
विपुल गौड़ : 941 निर्दलीय
नित्यानंद कोठियाल : 492 एनएसयूआई

उपाध्यक्ष-
अनूप अंथवाल : 389
अनूप सिंह : 115
अंशुल गुप्ता : 175
अरविंद सिंह नेगी : 249
हरप्रीत सिंह : 83
जीत सिंह : 20
रजनी : 227
विशाल सोध : 53

सहसचिव-
मोनिका : 395
बलवंत सिंह : 156
गंभीर सिंह : 87
नरेंद्र सिंह : 78
नवीन नेगी : 151
राहुल : 84
रविंद्र सिंह रावत : 62
शुभम मिश्रा : 77
शुभम सिंह : 25
विनोद भंडारी : 179

कोषाध्यक्ष-
रोहन सिंह रावत : 410
सौरभ कुमार : 352
प्रकाश सिंह : 259
सौरभ पटवाल : 177

विवि प्रतिनिधि-
विशाल रावत : 300
अभिषेक द्विवेदी : 67
अमित बिष्ट : 53
अनिल कुमार : 111
आशीष भंडारी : 113
भारत सिंह : 17
लोकेश डोभाल : 30
मनीष काला : 80
मीनाक्षी रावत : 119
नीरज नेगी : 29
प्रदीप सिंह तोमर : 24
प्रियकांत : 9
रितु बडोनी : 48
संध्या पाल : 36
सुशील प्रसाद : 81
विकास कुमार 178

पुलिस की मौजूदगी में निकाला जुलूस

himanshu become dbs student union president.

डीबीएस में छात्रसंघ चुनावों में जीत के बाद जुलूस निकालने में भी छात्रों का उत्साह अपने चरम अपने पर रहा। नतीजा आने के बाद शाम को विजयी प्रत्याशियों ने डीबीएस कॉलेज परिसर से बाहर चौक तक ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकाला।

बृहस्पतिवार को डीबीएस कॉलेज में जीत का जश्न खूब मना। कॉलेज के विजयी प्रत्याशी हिमांशु कुमार का जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया। इस दौरान जुलूस में जमकर आतिशबाजी भी हुई।

व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जुलूस के आगे और पीछे डोलती रही। अध्यक्ष पद के अलावा महासचिव विपुल गौड़ व अन्य विजेता प्रत्याशियों ने भी जुलूस निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed