फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal university will soon recruit non teaching staff.

यूनिवर्सिटी में खाली पदों को भरने के लिए हरी झंडी

Sat, 16 Aug 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Aug 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
himachal university will soon recruit non teaching staff.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की बैठक में विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों ओर गैर शिक्षकों के जरूरी पदों को भरे जाने को हरी झंडी दे दी गई है। इसके साथ ही कमेटी ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज सेल्फ फाइनासिंगके तहत अनुबंध पर तैनात पांच शिक्षकों को नियमित किए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


बैठक में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में चली आ रही स्कॉलरशिप की राशि को बढ़ाए जाने का फैसला भी इस बैठक में लिया गया है। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहर झारटा ने बताया कि सचिवालय में कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता और प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शिक्षा और वित्त सचिव के अलावा वित्त कमेटी के सदस्य स चिव विवि वित्त अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के बहुत जरूरी पदों को भरे जाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने और इन पदों को विज्ञापित करने को मंजूरी दी गई। वहीं यूनिवर्सिटी के एवालॉज स्थित स्कूल आफ लीगल स्टडीज के पांच शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने के प्रस्ताव भी मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर ग्रेजएट के टॉपर की छात्रवृति को 200 से 500 किए जाने और पीजी की छात्रवृति को 4000 से पांच हजार करने के प्रस्ताव को भी वित्त कमेटी ने अपनी मंजूरी दी है।


शहीद कैप्टन नितिन गौतम के परिजनों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहीद कैप्टन नितिन गौतम के परिजनों को सम्मानित किया गया। कैप्टन गौतम जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में अपनी पलटन का नेतृत्व करते हुए शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed