फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh university students now pay fees by internet banking .

छात्र अब घर बैठे ही जमा करवा सकेंगे परीक्षा फीस

Mon, 01 Dec 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh university students now pay fees by internet banking .

प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों से पीजी और यूजी डिग्री कोर्स कर रहे छात्र अब घर बैठे परीक्षा फीस जमा करवा सकेंगे। प्रदेश विवि परीक्षा फीस जमा करवाने की छात्रों की समस्या को जल्द दूर करेगा। अगले सत्र से विभिन्न कोर्स कर रहे करीब साढ़े तीन लाख छात्रों को इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम से फीस जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


विवि का परीक्षा विंग, वित्त, स्टेट बैंक और परीक्षा शाखा के कंप्यूटर विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं। इनकी एक बैठक हो भी चुकी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने माना कि तैयारी चल रही है। विवि के वित्त अधिकारी, कंप्यूटर विशेषज्ञ और बैंक के अधिकारियों के साथ परीक्षा विंग मिलकर काम कर रहा है। यह सुविधा शुरू करने पर विचार कर काम किया जा रहा है। अगले सत्र से यूजी रूसा से इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


सभी बैंकों में जमा होगी फीस

विवि के सर्विस प्रोवाइडर बैंक एसबीआई के ऑनलाइन फीस कलेक्शन के आई कलेक्ट प्रोडक्ट के माध्यम से करीब तीस बैंकों में कहीं भी फीस जमा करवाई जा सकेगी। इंटरनेट, एटीएम के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करवाने पर पैसा सीधे विवि के एसबीआई के खाते में आएगा। छात्र किसी भी बैंक से चालान पर फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईआईटी विभाग ने दी सुविधा

प्रदेश विश्वविद्यालय के यूआईआईटी विभाग ने इसी सत्र से कोर्स की रूटीन फीस अपने अकाउंट से ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा शुरू कर दी थी। अब यह सुविधा यूजी-पीजी छात्रों को परीक्षा फीस जमा करवाने को दी जाएगी।
लाइनों के झंझट से छुटकारा

एचपीयू ने बीएड, पीजी और अन्य कोर्सों की प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा दी है। इंटरनेट और एटीएम के माध्यम से फीस जमा करवाने की पहल से प्रदेश के विभिन्न कोर्सों की 102 कक्षाओं में हर सत्र में छात्रों को सुविधा होगी। छात्रों को भी कतारों में खड़ा रहने से छुटकारा मिलेगा। विवि में रोलनंबर जारी करने की प्रक्रिया भी तेज होगी।


जल्द शुरू होगी सुविधा: कमल
विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी दिवाकर कमल ने माना कि ऑनलाइन, इंटरनेट और एटीएम डेबिट/क्रेडिट कार्ड से परीक्षा फीस जमा करवाने की सुविधा पर काम चल रहा है। अगले से सत्र से सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed