फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh university shimla.

अब बिना रोलनंबर दीजिए परीक्षा, जानिए कैसे?

Sun, 15 Mar 2015 09:01 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh university shimla.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम, द्वितीय वर्ष की वार्षिक, अनुपूरक और सुपर गोल्डन चांस की परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली हैं। सोमवार से प्रदेश भर के 92 परीक्षा केंद्रों में ये विभिन्न परीक्षाएं होंगी। इसके लिए रविवार को विश्वविद्यालय की साइट www.hpuniv.in पर कट लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के हिसाब से अपलोड की जाने वाली कट लिस्ट के आधार पर ही कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से सभी कॉलेज प्राचार्यों (परीक्षा केंद्र वरिष्ठ अधीक्षक) की ई-मेल पर भी केंद्र के हिसाब से कट लिस्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

कट लिस्ट में देखें अपना नाम

Himachal Pradesh university shimla.

सभी परीक्षा केंद्रों में कट लिस्ट के हिसाब से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के साथ अन्य सामग्री पहुंचाई गई है। परीक्षा के लिए यदि किसी छात्र को रोलनंबर न मिले, तो वह विवि की साइट पर कट लिस्ट में अपना नाम देख सकता है। साथ ही उसका प्रिंट लेकर व अपनी पहचान से संबंधित ब्यौरा लेकर परीक्षा देने पहुंच सकता है।

देरी से फार्म जमा करवाने वाले छात्र भी फार्म और फीस जमा करवाने के प्रमाण के साथ बिना रोलनंबर परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही जिनके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं है, उन्हें स्ट्रे केस के आधार पर ही तय की गई एक हजार फीस और अपनी पहचान से संबंधित दस्तावेज देने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। हालांकि यह केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक पर ही निर्भर करेगा।

40500 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Himachal Pradesh university shimla.

विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष और द्वितीय वर्ष के तीनों संकाय की 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं में 40500 छात्र बैठेंगे। इसमें बीए अंतिम वर्ष में 21000, बीकॉम अंतिम वर्ष में 6500, बीएससी अंतिम वर्ष की रेगुलर वार्षिक परीक्षा में 6000 परीक्षार्थी बैठेंगे। स्नातक द्वितीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षा के रूटीन और सुपर गोल्डन चांस परीक्षा में 4400, बीकॉम द्वितीय वर्ष में 1400, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष में 1200 छात्र व छात्राएं परीक्षा देंगे।

प्राइवेट छात्रों के रोलनंबर भेजे- विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अलावा छात्र संबंधित परीक्षा केंद्र से भी कट लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि सात दिन पहले प्राइवेट छात्रों के रोलनंबर भेज दिए गए हैं। साथ ही रेगुलर छात्रों को संबंधित कॉलेजों से रोलनंबर दे दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed