फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh university shimla.

एचपीयू-कॉलेजों में कक्षाएं लगनी शुरू

Sat, 27 Sep 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Sep 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh university shimla.

विश्वविद्यालय और प्रदेश भर के कॉलेजों में शनिवार से नियमित कक्षाओं का दौर शुरू हो गया। विवि परिसर में सभी विभागों में कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। परिसर में भी चहल-पहल बढ़ गई है। राजधानी के कॉलेजों में भी सुचारु रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


फीस बढ़ोतरी के विरोध में बने एसएफआई और एबीवीपी के साझा मोर्चा के आह्वान पर 16 से 25 सितंबर तक विवि और कॉलेजों में पूर्ण शिक्षा बंद रहा। शनिवार को भी बालुगंज से समरहिल क्षेत्र में लागू धारा-144 का असर देखने को मिला। विवि परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन


हालांकि, शनिवार होने और 16 सितंबर से चल रहे शिक्षा बंद के कारण सभी छात्र कक्षाओं में नहीं पहुंचे। उधर, संजौली, आरकेएमवी, कोटशेरा सहित इवनिंग कॉलेज और संस्कृत कॉलेज में भी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। करीब दस दिन तक चले आंदोलन के बाद अब माहौल सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम छात्र मंच ने भी अपने आंदोलन की अगली कड़ी में कक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान नहीं किया है। कॉलेजों में शिक्षकों के साथ अब छात्रों को भी सिलेबस पूरा करने और हाजिरी पूरी करने की चिंता सताने लगी है।


उधर, विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने माना कि शनिवार से कक्षाएं लगना शुरू हो गई है। संजौली की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. नीलम शर्मा और कोटशेरा प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने माना कि कक्षाएं लगना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed