फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Technical University exam on 20 may.

रोल नंबर के बिना भी एग्जाम दे सकेंगे स्टूडेंट्स

Sun, 17 May 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 May 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Technical University exam on 20 may.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 20 मई को पहली बार प्रदेश स्तर पर होने वाले इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम एचपीसीईटी-2015 के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि ने सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी प्रिंटआउट लेकर परीक्षा में भाग ले सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डा. वीपी पटियाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सके हैं, वे बैंक चालान एवं इंटरनेट बैंकिंग की रसीद के आधार पर भी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुल्क की रसीद और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और कोई पहचान पत्र साथ लाना होगा। अभ्यर्थी तकनीकी विवि हमीरपुर के कार्यालय पर 19 मई तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर भी अपना रोलनंबर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि तकनीकी विवि 20 मई को बीटेक के अलावा बी-फार्मेसी आयुर्वेदा और बी-फार्मेसी एलोपैथी, एमबीए और एमसीए में एडमिशन के लिए भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed