एमसीए और एमटेक का रिजल्ट घोषित, क्लिक कर पढ़ें
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बुधवार को एमसीए और एमटेक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने बताया कि विवि ने बहुत ही कम समय में परीक्षा परिणाम घोषित कर रिकार्ड बनाया है।
रिजल्ट हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। एमसीए के रेगुलर सेमेस्टर में पहला और तीसरा, जबकि रिपेयर में पहला, दूसरा और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शामिल है।
इसके अलावा एमटेक में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर साइंस के रिजल्ट शामिल है।
तकनीकी कारणों से वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि ने बुधवार को एमसीए और एमटेक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, लेकिन बेवसाइट पर तकनीकी खराबी के चलते एमसीए का रिजल्ट ही अपलोड हो पाया।
जबकि एमटेक का रिजल्ट तकनीकी खराबी के कारण वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया। विवि प्रशासन के मुताबिक वीरवार सुबह तक एमटेक का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र पूरा परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।