{"_id":"0695d612db0d7594ed6aad41f72c77a8","slug":"himachal-pradesh-teacher-eligibility-examination-on-13-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड इस तारीख से लेगा शिक्षक पात्रता परीक्षा ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शिक्षा बोर्ड इस तारीख से लेगा शिक्षक पात्रता परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 2015 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड 13 फरवरी से छह विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा। जेबीटी और शास्त्री के लिए परीक्षा 13 फरवरी को होगी। टीजीटी (नॉन मेडिकल) और भाषा अध्यापक परीक्षा 14 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
टीजीटी (आर्ट्स) और टीजीटी (मेडिकल) की परीक्षा 21 फरवरी को होगी। पंजाबी, उर्दू की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। शिक्षा बोर्ड ने 24 सितंबर से 13 अक्तूबर 2015 तक टेट 2015 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए थे। बोर्ड को 84,132 अभ्यर्थियों के आवेदन मिले। इनमें से शिक्षा बोर्ड ने 9,597 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 74535 आवेदन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
फीस के कारण रद्द होने वाले आवेदनों पर अगर अभ्यर्थी फीस की रसीद तीन दिन के भीतर hpbosetet@gmail.com वेबसाइट पर भेज देंगे तो उन्हें रोलनंबर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हुए हैं, उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है। अभ्यर्थी शिक्षा बोर्ड के टेलीफोन नंबर 01892-242117, 242192, 242108 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन