कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा, आवेदकों को बड़ी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की क्लर्क भर्ती परीक्षा में प्रिंटिड रोलनंबर मान्य होंगे। उम्मीदवारों को रोलनंबर में फोटो सत्यापन का झंझट नहीं होगा। इस निर्णय से हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है। क्लर्क भर्ती परीक्षा आगामी 13 दिसंबर को होना तय हुई है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं।
वेबसाइट में आवेदन पत्र संख्या तथा जन्मतिथि लिखकर रोलनंबर डाउनलोड कर सकता है। डाउनलोड किए गए रोल नंबर को प्रिंट कर परीक्षा केंद्र में जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए ऑनलाइन रोल नंबर में पहले से ही उम्मीदवार का फोटो दिया गया है। इसमें अन्य पासपोर्ट साइज फोटो लगाने की आवश्यकता नहीं है।
49 हजार उम्मीदवार देंगे परीक्षा
डाउनलोड किए गए रोल नंबर में फोटो न होने की सूरत पर उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा। फोटो को बोर्ड की ओर से सत्यापित करना अनिवार्य नहीं किया गया है। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में अपने साथ वैद्य आईडी प्रूफ ले जाना होगा। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य शामिल हैं। स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की क्लर्क परीक्षा के लिए करीब साढ़े 49 हजार उम्मीदवारों के आवेदन मान्य किए गए हैं।
जिन्हें ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड किए गए हैं। वहीं, औपचारिकताएं पूरी न होने की सूरत पर करीब 17 हजार उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इधर, प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की जनसंपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि प्रिंटिड रोल नंबर मान्य किया गया है। जिन रोल नंबर में फोटो प्रिंट नहीं होगा। उन्हें फोटो चिपकाना होगा। फोटो को सत्यापित करना अनिवार्य नहीं है।